- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- SUMMER PLACES...
लाइफ स्टाइल
SUMMER PLACES :गर्मियों में ठंडक देने वाली जगह जानिए इनके बारे में
Ritisha Jaiswal
6 Jun 2024 11:55 AM IST

x
SUMMER PLACES: गर्मियां शुरू होते ही हर किसी का मन होता है अपने परिवार के साथ कही सैर - सपाटे के लिए कुछ दिन गर्मियों की छुट्टियां मनाई जाए। ऐसे में हमारे दिमाक में कई हिल्स स्टेशन या फिर पर्यटक स्थल की छवि नज़र आ जाती है। लेकिन हमारी गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए कौन सा स्थान सबसे श्रेष्ठ है ये विचार करना बहुत मुश्किल होता है। तो आइये जानते है कुछ ऐसे श्रेष्ठ स्थान जहा जाकर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियों का आनंद ले सकते है।
- कन्याकुमारी
भारत के सुदूर दक्षिण में कन्याकुमारी ऐसी जगह हैं जहाँ अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का सुंदर संगम होता है। यहाँ हर तरफ उठ रही खूबसूरत समुद्री लहरें आपके मन को हिलोरें लेने पर मजबूर कर देगी। कन्याकुमारी में समुद्र के बीचों बीच चट्टान पर विवेकानंद स्मारक है जो यहाँ की पहचान है। यहाँ हर शाम आकाश एक नया रंग लिए नजर आता है।
- गोआ
गोवा की खूबसूरती टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है। समुद्र किनारे बसा एक छोटा-सा राज्य है। जहां लगभग 40 समुद्री तट है। गोवा पूरी दुनिया में मशहूर है ,यहां देश के साथ विदेशी टूरिस्टों का तांता लगा रहता है। प्रकृति के मनमोहक नजारे गोवा की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। वैसे तो गोवा में कई ऐसे बीच हैं जिनकी खूबसूरती देखने को मिलती है। जिनमे से कुछ खास बीच है जैसे ,कैलंगट बीच ,कैंडोलिम बीच इत्यादि।
- दार्जिलिंग
हिल्स के नाम से मशहूर दार्जिलिंग हमेशा से एक बेहतरीन हनीमून डेस्टिनेशन रहा है। कभी सिक्किम का हिस्सा रहे इस हिल स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत है यहाँ के चाय बागान है। दूर-दूर तक फैले हरी चाय के खेत मानो धरती पर हरी चादर बिछा रखे हो। यह अद्भुत नाराज़ देखने लायक होता है।
- केरल
केरल को बड़ी खूबसूरती से संवारा गया है। इसलिए हनीमून के लिए केरल सबसे श्रेष्ठ जगह है।ऊंचे-ऊंचे पहाड़, शानदार समुद्री किनारा, नारियल और खजूर के पेड़ों के झुरमुट के बीच में से नाव पर सवारी, चारों ओर हरियाली और बेहद खूबसूरत नजारे यहाँ देखने को मिलते है।
- जम्मू - कश्मीर
भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में घूम सकते हैं। यहां जहां अमरनाथ, वैष्णोदेवी की गुफा है तो दूसरी ओर बर्फ से ढंगे खूबसूरत पहाड़, झील और लंबे-लंबे देवतार के वृक्ष। यहाँ की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देते है।
Tagsगर्मियोंठंडकजगहsummercoolplaceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





