लाइफ स्टाइल

SUJI CHILA :सूजी से बनाइये टेस्टी और हेअल्थी चीला जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
10 Jun 2024 4:56 AM GMT
SUJI CHILA :सूजी से बनाइये टेस्टी और हेअल्थी चीला जानिए रेसिपी
x
SUJI CHILA RECIPE :सूजी से कई प्रकार की फूड डिश बनती है। कह सकते हैं कि यह रसोई का अहम हिस्सा है। सूजी की मीठी और नमकीन दोनों डिश तैयार की जा सकती है। मीठे में इसका हलवा बेहद लोकप्रिय है। चटपटे स्वाद के मामले में सूजी का चीला बेमिसाल है। इसे खाकर आपको मजा आ जाएगा। नाश्ते में कुछ नया ट्राई करने की इच्छा हो तो इसे आजमाया जा सकता है। आम तौर पर लोग बेसन का चीला तो खाते रहते हैं, लेकिन इस दफा घर पर सूजी का चीला तैयार करें और जान लें कि यह भी किसी से कम नहीं है। यह बेहद आसान रेसिपी है। इसके लिए दही के साथ कुछ सब्जियों की भी जरूरत पड़ेगी। टोमेटो सॉस या धनिया पत्ती की चटनी के साथ इसका लुत्फ उठाएं।
सामग्री (Ingredients)
सूजी (रवा) - 1 कप
प्याज - 1
टमाटर - 1
गाजर - 1
शिमला मिर्च - 1
दही - आधा कप
हरी मिर्च - 1-2
लहसुन-अदरक का पेस्ट - 1 चम्मच
धनिया पत्ती - बारीक कटी हुई
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
पानी - आवश्यकतानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सभी सब्जियों जैसे प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया पत्ती, हरी मिर्च आदि को बारीक काट लें।
- अब एक बाउल में सूजी डालें। इसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। सूजी का घोल ना तो बहुत गाढ़ा हो और ना ही बहुत पतला।
- उसी हिसाब से आप इसमें दही और पानी डालें। अब सभी कटी हुई सब्जियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- घोल गाढ़ा हो जाए तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं। इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल दें और चलाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इससे चीला सॉफ्ट बनेगा। अब एक पैन को गैस पर रखें, इसमें तेल डालें।
- तेल गरम हो जाए तो इस पर सूजी का घोल डालकर अच्छी तरह से फैला दें। दोनों तरफ पलटते हुए सेकें।
- इसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी को सेक लें। तैयार है सूजी का टेस्टी चीला
Next Story