लाइफ स्टाइल

कपड़ो पर लगे अलग अलग धब्बो को छुड़ाने मे उपुयक्त घरेलू उपाए

SANTOSI TANDI
20 July 2023 7:27 AM GMT
कपड़ो पर लगे अलग अलग धब्बो को छुड़ाने मे उपुयक्त घरेलू उपाए
x
धब्बो को छुड़ाने मे उपुयक्त घरेलू उपाए
कई बार कपड़ो पर लगे धब्बे की वजह से हमे शर्मिंदगी महसूस होती है। हमे हमारी पसंदीदा ड्रेस को अलमारी मे बंदकर के रखना पढ़ जाता है। अक्सर हम कपड़ो को बहुत बचाते है लेकिन फिर भी धब्बे लग ही जाते है। ऐसा होने से हमे न चाहते हुए भी कपड़ो को अलग रखना पढ़ जाता है। पर अगर आपको इन सब धब्बो को छुड़ाने के उपाय जानते हो तो इन परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन सब से पहले यह जानना जरूरी है की अलग अलग धब्बो को कैसे छुड़ाया जा सकता है, तो आइये जानते है कुछ घरेलू उपायों से धब्बो को छुड़ाने के तरीके ........
1. अगर कपड़ो पर पान का दाग लग गया है तो इसके लिए आपको खट्टे दही मे या मट्ठे के पानी मे कपडे को कुछ समय के लिए भिगो दे फिर इसके बाद पानी मे से निकाल कर जहा दाग लगा है, वहा हल्के हाथो से रगड़े इससे दाग हल्का हो जायेगा, फिर यह प्रक्रिया दो से तीन बार करे दाग साफ़ हो जायेगा।
2. आइसक्रीम के दाग को रासायनिक पदार्थ अमोनिया के द्वारा हटाया जा सकता है।
3. कपड़ो पर किसी भी वजह से जब खून का धब्बा लग जाये तो इसको हटाने के लिए नमक का प्रयोग किया जा सकता है।
4. पेंट या गीर्स के धब्बे को हटाने के लिए मिट्टी का तेल का प्रयोग किया जा सकता है इससे दाग साफ़ हो जाने के बाद मिट्टी के तेल की गंध को हटाने के लिए अच्छे से अच्छे सर्फ को इस्तेमाल किया जा सकता है।
5. लिपस्टिक के दाग को छुड़ाने के लिए स्पिरिट को कपडे पर लगये फिर इसके बाद गर्म पानी मे कपडे को धो ले। ऐसा कम से कम तीन से चार बार करे इससे दाग हल्का पड़कर छुट जायेगा।
Next Story