लाइफ स्टाइल

सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है गन्ने का रस, जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे

Subhi
15 Aug 2021 4:39 AM GMT
सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं है गन्ने का रस, जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
x
आयुर्वेद में गन्ने को औषधि माना जाता है इसमें कई चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

आयुर्वेद में गन्ने को औषधि माना जाता है इसमें कई चमत्कारी गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से गर्मी के दिनों में शरीर ठंडा और सर्दी के दिनों में गर्म रहता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। खासकर कोरोना काल में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना अनिवार्य है। इसके लिए गन्ने का रस परफेक्ट ड्रिंक है। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा मधुमेह और मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। आइए, सेहत के लिए दवा समान गन्ने के रस के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं-

डायबिटीज में फायदेमंद

गन्ना शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें नेचुरल मिठास होती है। इससे मधुमेह के रोगियों को शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। हालांकि, मधुमेह के मरीजों को अत्यधिक मात्रा में गन्ने का रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीक के मधुमेह डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके बाद गन्ने के रस का सेवन करें।

लीवर के लिए वरदान

डॉक्टर्स हमेशा पीलिया के मरीज को गन्ने का रस पीने की सलाह देते हैं। लीवर के लिए गन्ने का रस वरदान साबित होता है। इससे लीवर के कार्य में सुधार होता है। साथ ही लीवर से संबंधित बीमारियों के प्रभाव को कम करता है।

इम्यून सिस्टम करता है मजबूत

वर्तमान समय में इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बेहद जरूरी है। डॉक्टर्स कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप गन्ने के रस का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में सहायक होते हैं। साथ ही गन्ने के रस के सेवन से बरसात के दिनों में होने वाले संक्रमण रोगों से भी बच सकते हैं।

वजन करता है नियंत्रि

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो गन्ने के रस में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त चीजों के सेवन से क्रेविंग यानी बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। गन्ने का रस पीने से देर तक पेट भरा रहता है। इससे एक्स्ट्रा कैलोरी गेन नहीं होती है। साथ ही कैलोरी भी बर्न होती है।



Next Story