लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं शुगर फ्री नारियल के लड्डू, जानें रेसिपी

Tara Tandi
4 July 2022 1:21 PM GMT
डायबिटीज के मरीजों के लिए हैं शुगर फ्री नारियल के लड्डू, जानें रेसिपी
x

सामग्री :

1 कप ताज़ा कद्दूकस किया हुआ नारियल, 2 टेबलस्पून घी, 2 टीस्पून एरिथ्रिटोल, 1-2 बूंद स्टेविया लिक्विड, ¼ कप नारियल का दूध, 1 चुटकी हिमालयन नमक, 1 चुटकी जायफल पाउडर
विधि :
- मीडियम आंच पर बड़े साइज़ का मोटी तली वाला एक पैन गरम होने के लिए रख दें।
- अब इसमें घी डालें और इसे अच्छी तरह पिघल जाने दें।
- घी पिघलने के बाद इसमें नारियल डालें और मीडियम आंच पर भूनें। नारियल को लगातार चलाते रहें, वरना वह जल सकता है। सुनहरा होने तक भूनेंगे।
- नारियल भून जाने के बाद आंच कम करके इसमें एरिथ्रिटोल, स्टीविया और नमक डालें। धीरे-धीरे भूनते भी रहें। धीरे-धीरे नारियल का रंग गहरा होता जाएगा।
- इसके बाद आधा नारियल का दूध और जायफल पाउडर मिक्स कर दो मिनट और पकाएं। मिश्रण को एकसार होने तक चलाएं। आवश्यकतानुसार इसमें बचा हुआ नारियल दूध डाल सकते हैं।
- पूरा दूध ना सूख जाए तब तक मिश्रण को पकाएं। को हाथ से निचोड़ कर देखें कि वह अच्छी तरह से सूखा है या नहीं। सूखने के बाद ही गैस बंद करना है।
- मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, इसके बाद उससे छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
Next Story