- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अचानक एल्विश यादव के...
लाइफ स्टाइल
अचानक एल्विश यादव के साथ बेड पर जाकर लेट गईं मनीषा रानी, बोली- 'हम अब तुमको प्यार करते है
Manish Sahu
27 July 2023 3:07 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस OTT में मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान एवं आशिका भाटिया साथ में रहते हैं। चारों अच्छे दोस्त हैं तथा एक-दूसरे को हमेशा समर्थन करते रहते हैं। मनीषा रानी वहीं एल्विश के साथ खूब मस्ती करती रहती हैं। एल्विश, आशिका के साथ बेड शेयर करते हैं। मगर पिछली रात मनीषा, एल्विश के पास जाती हैं। वह दोनों के बीच में लेट जाती हैं। फिर मनीषा, एल्विश के साथ अपने दिल की बात करती हैं।
मनीषा, एल्विश से बोलती हैं कि यार हम तुमको बहुत प्यार करते हैं। एल्विश उनकी बात सुनकर शरमा जाते हैं। वह फिर यह भी बोलती हैं कि मैं यहां से आज कहीं और नहीं जाऊंगी। फिर एल्विश बोलते हैं कि छोरी पागल हो गई है क्या, जा यहां से, नहीं तो मैं बेठे-बैठे ही सो जाऊंगा आज। दरअसल, पिछली रात मनीषा ने कहा कि उनके सिर में बहुत दर्द हो रहा है। मनीषा की बात सुनकर एल्विश उनका सिर दबाने लगते हैं। फिर अभिषेक वहां आते हैं और वह पूछते हैं कि क्या हुआ। मनीषा फिर कहती हैं कि उनके सिर में दर्द हो रहा है तथा इसके बाद अभिषेक जिनके खुद भी सिर में दर्द हो रहा था, वह भी मनीषा का सिर दबाते हैं। तीनों दोस्तों की बॉन्डिंग बहुत जबरदस्त लगती है।
वैसे बता दें कि इससे पहले जब अभिषेक के सिर में दर्द हो रहा था तो मनीषा उनका पूरा ध्यान रखती हैं। वह बार-बार उनके सिर पर मसाज करती हैं। वहीं एल्विश यादव ने तो अभिषेक की ड्यूटी की यानी कि बर्तन धोए। दरअसल, अभिषेक की ड्यूटी होती है रात के बर्तन धोने की। मगर बिना अभिषेक के बोले, एल्विश स्वयं जाते हैं किचन में और बर्तन धोने लगते हैं। एल्विश को ऐसा करता देख सोशल मीडिया पर उनकी बहुत प्रशंसा हो रही है।
Next Story