लाइफ स्टाइल

स्क्वायर नेकलाइन के साथ स्टाइल करें ये नेकलेस डिजाइन

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 11:30 AM GMT
स्क्वायर नेकलाइन के साथ स्टाइल करें ये नेकलेस डिजाइन
x
स्क्वायर नेकलाइन
महिलाएं आउटफिट, मेकअप और ड्रेस को लेकर हमेशा चिंता में रहती हैं। इन्हें समझ नहीं आता की वो क्या पहने ताकि सुंदर दिखाई दें। यह बात हमेशा हमारे मन में रहती हैं। जिसके कारण कई बार ऐसा होता है कि, हम समय पर रेडी नहीं हो पाते हैं। अगर आपक स्क्वायर नेकलाइन की ड्रेस, कुर्ती या फिर ब्लाउज पहन रही हैं तो इसके साथ आप यहां बताए गए नेकलेस डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। ये दिखने में क्लासी हैं और पहनने के बाद काफी खूबसूरत होते हैं।
टेंपल डिजाइन चोकर नेकलेस
चोकर नेकलेस डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसे अक्सर महिलाएं ड्रेस, साड़ी और सूट के साथ पहनना पसंद करती है। चोकर डिजाइन स्क्वायर नेकलाइन के साथ भी काफी अच्छे लगते हैं। आप अगर इस नेकलाइन का ब्लाउज या सूट कुछ भी पहने तो इसे स्टाइल करें। इसे आप छोटे डिजाइन में ले सकती हैं, डिजाइन ज्यादा भरा-भरा न लें, क्योंकि जितना सिंपल डिजाइन रहेगा लुक उतना ही अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: राजकुमारी जैसा लुक पाने के लिए ट्राई करें ये नेकलेस डिजाइन
लेयर नेकलेस सेट
स्क्वायर नेकलाइन के साथ आप लेयर नेकलेस सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप पर्ल लेयर या फिर सिंपल लेयर नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप अलग-अलग डिजाइन और कलर को सिलेक्ट कर सकती हैं, साथ ही लॉन्ग या फिर शॉर्ट नेकलेस डिजाइन में खरीद सकती हैं। इस तरह के डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में मिल जाएंगे।
गोल्ड प्लेटेड नेकलेस डिजाइन
अगर आपको गोल्ड पहनना पसंद करती हैं तो इसके लिए आप गोल्ड प्लेटेड मिनिमल नेकलेस डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। ये डिजाइन दिखने में काफी सिंपल होता है। लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छा लगता है। स्क्वायर नेकलाइन की किसी भी ड्रेस पर इसे स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस डिजाइन पतली गर्दन वाली महिलाओं पर भी काफी अच्छे लगते हैं।
चेन नेकलेस
कई बार ऐसा होता है कि, हमें हैवी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप चेन नेकलेस को स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप सिंगल और डबल दोनों लेयर में खरीद सकती हैं। इसमें आपको छोटे-छोटे पर्ल के डिजाइन भी मिल जाएंगे। जिसे आप स्क्वायर नेकलाइन के आउटफिट के साथ स्टाइल कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: ग्रे आउटफिट्स के साथ पहनें ये स्टाइलिश नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
स्क्वायर नेकलाइन के साथ आप छोटे डिजाइन वाले नेकलेस पहनेंगी तो और भी ज्यादा खूबसूरत लगेंगी। आपको कैसे लगे ये नेकलेस डिजाइन आइडिया हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story