लाइफ स्टाइल

इस मानसून सीजन में लैवेंडर कलर के आउटफिट को करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 6:53 AM GMT
इस मानसून सीजन में लैवेंडर कलर के आउटफिट को करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत
x
इस मानसून सीजन में लैवेंडर कलर के आउटफिट
वेदर चेंज होने के साथ-साथ फैशन ट्रेंड भी बदलना शुरू हो जाता है। ऐसे में आपको भी अपने आउटफिट कलर को अपग्रेड कर लेना चाहिए। इससे आप भी खूबसूरत नजर आएगी। मानसून का सीजन शुरू हो गया है। आपके लिए जानना जरूरी है कि, कौन से आउटफिट कलर हैं जो इस बार आप पहनकर स्टाइलिश लग सकती हैं।
इनमें से एक है लैवेंडर कलर। कई महिलाएं होती हैं जिन्हें इस तरह के कलर पहनना कम पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें स्किन टोन डार्क नजर आता है। लेकिन अगर आपकी स्किन फेयर है तो ये कलर आपके ऊपर अच्छा लगने वाला है। ऐसे में इस कलर के अलग-अलग आउटफिट आपको एक बार जरूर ट्राई करने चाहिए।
लैवेंडर कलर साड़ी
साड़ी पहनने का शौक हर महिला को होता है। ऐसे में इस बार आपको लैवेंडर कलर में साड़ी कलर चूज करके उसे ट्राई करना चाहिए। ये कलर आपको हर एक पैटर्न और डिजाइन की साड़ी में मिल जाएगा। जिसे आप अलग-अलग कलर के ब्लाउज के साथ कॉन्ट्रास्ट करके पहन सकती हैं। ये कलर सबसे ज्यादा अच्छा डार्क शेड वाले ब्लाउज के साथ कॉन्ट्रास्ट होता है। ऐसे में आप भी ब्लैक, ब्लू, ब्राउन और ग्रीन शेड कलर के साथ इसे पहन सकती हैं।
टिप्स: इस साड़ी के साथ सबसे अच्छी लगती है ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी।
लैवेंडर कलर ड्रेस
आप कई तरह के कलर की ड्रेस को स्टाइल करती हैं। इस मानसून सीजन में लैवेंडर कलर की ड्रेस (ड्रेस को स्टाइल करने का तरीका) को स्टाइल करें। इसमें आप काफी खूबसूरत नजर आएगी। ड्रेस के अलग-अलग पैटर्न को आप खरीद सकती हैं जैसे- फ्लोरल प्रिंट, प्लेन, जिक-जैक पैटर्न वैगहरा आप खरीद सकती हैं। इसके साथ स्नीकर्स और सिंपल चेन नेकपीस को स्टाइल कर सकती हैं। आपका मानसून लुक रेडी हो जाएगा।
लैवेंडर कलर सूट
सूट के अलग-अलग डिजाइन और कलर आप हमेशा ट्राई करती हैं। इस बार अपने कलर कलेक्शन में लैवेंडर कलर (लैवेंडर कलर आउटफिट स्टाइल) को एड करें और इस मानसून सीजन में इसे स्टाइल करें। ये कलर सिंपल होता है लेकिन पहनने के बाद क्लासी लुक देता है। इसमें आप अनारकली सूट, पैंट सूट या फिर प्लाजो सेट सूट खरीद सकती हैं। इसके ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।
लैवेंडर कलर काफी क्लासी कलर होता है। अगर आपको पसंद है तो इसके कलर के आउटफिट स्टाइल करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story