लाइफ स्टाइल

सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 6:58 AM GMT
सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन करें स्टाइल, लगेंगी गॉर्जियस
x
सिल्क साड़ी के ये अमेजिंग कलेक्शन
घर में शादी हो या पूजा-पाठ ट्रेडिशनल लुक के लिए हम साड़ी पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साड़ी हर एक महिला को पसंद होती है। ऐसा नहीं है कि इसे भारतीय महिलाएं ही पहनती हैं इसे विदेशी महिलाएं भी पहनना काफी पसंद करती है। जहां देखो वहां साड़ी के अलग-अलग कलेक्शन दिखाई देते हैं। लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा पहनी जाती है सिल्क साड़ी।
ये साड़ी पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है साथ ही रॉयल लुक देती है। इसे आप किसी भी फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन इस बार आपको इन्हें नई कलेक्शन के साथ स्टाइल करना चाहिए। इससे आप भी ट्रेंडी नजर आएगी।
आर्ट सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी में अलग-अलग तरह के डिजाइन और पैटर्न में आती हैं। अगर आपको आर्ट सिल्क सिल्क साड़ी पहनना पसंद है इस बार आपको इसके जरी आर्ट सिल्क वाले डिजाइन को ट्राई करना चाहिए। इसमें आप चाहे तो फ्लावर या फिर आर्ट वर्क डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होती है। लेकिन पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है।
इसे आप डे फंक्शन में भी स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक को और खूबसूरत बनाने ते लिए आप इसके साथ लाइट ज्वेलरी और फुटवियर पहन सकती हैं।
बनारसी सिल्क साड़ी
साड़ी के अलग-अलग कलेक्शन में इस बार आप बनारसी सिल्क साड़ी को एड कर सकती हैं। ये साड़ी दिखने में बेहद अच्छी होती है साथ ही इसका फैब्रिक भी काफी मुलायम होता है। इसलिए इस बार आपको इसके ट्रेंडी डिजाइन को भी ट्राई करना चाहिए। इसमें आप सिल्वर वर्क, गोल्ड वर्क और मल्टी कलर वर्क वाली साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी के साथ सबसे अच्छी लगती है ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और गोल्ड। इससे आपका लुक और परफेक्ट बन जाएगा और सबसे खूबसूरत नजर आएगी।
कांजीवरम सिल्क साड़ी
अगर आपके घर में शादी या फिर पूजा है तो इसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है कांजीवरम साड़ी का। इस तरह की सिल्क साड़ी पहनने के बाद बेहद खूबसूरत लगती हैं। आपने भी अपने घर में इसके अलग-अलग पैटर्न देखे होंगे। इसमें और भी अच्छी-अच्छी कलेक्शन आ गई है। जिसे आपको ट्राई करना चाहिए। सबसे बेस्ट है इसमें हैंड वर्क जरी सिल्क साड़ी। इस वर्क को देखकर आपको रॉयल फील आएगी। साथ ही आप किसी रानी से कम नजर नहीं आएगी। इस तरह की साड़ी कलेक्शन आपको ऑनलाइन सबसे अच्छे मिल जाएंगे।
इन बातों का रखें खास ध्यान
जब भी सिल्क साड़ी खरीदें तो उन्हें अच्छे से कागज में पैक करके ही रखें।
बिना ड्राई क्लीन कराएं उन्हें न पहनें।
साड़ी के साथ कभी भी कॉटन का ब्लाउज स्टाइल न करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story