लाइफ स्टाइल

जंपसूट के ये ट्रेंडी डिजाइन कॉकटेल पार्टी में करें स्टाइल, लगेंगी ब्यूटीफुल

SANTOSI TANDI
18 Aug 2023 6:46 AM GMT
जंपसूट के ये ट्रेंडी डिजाइन कॉकटेल पार्टी में करें स्टाइल, लगेंगी ब्यूटीफुल
x
लगेंगी ब्यूटीफुल
पार्टी में जाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के आउटफिट को ट्राई करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि स्टाइलिश के साथ-साथ हम खूबसूरत नजर आए। लेकिन कुछ आउटफिट ऐसे होते हैं जो दिखने में तो अच्छे होते हैं फिर भी स्टाइल करने पर उनमें लुक अच्छा नजर नहीं आता है। ऐसे में आप अपने आउटफिट लुक को चेंज करें और इस बार पार्टी के लिए जंपसूट को स्टाइल करें। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करना भी काफी आसान है साथ ही ये दिखने में स्टाइलिश भी लगते हैं।
सीक्वेंस वर्क जंपसूट डिजाइन
कॉकटेल पार्टी के लिए आपको कई तरह के आउटफिट डिजाइन मिल जाएंगे। जिनमें से आप सीक्वेंस वर्क वाले जंपसूट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अपर साइड वर्क मिलेगा। नीचे की ओर प्लेन डिजाइन मिलेगा। अगर आप चाहे तो पूरे जंपसूट को सीक्वेंस वर्क डिजाइन में खरीद सकती हैं। इमें आपको अलग-अलग तरह के कलर ऑप्शन मिल जाएंगे। मार्केट से आपको यही जंपसूट 250 से 500 की रेंज में मिल जाएगा।
आप इसके साथ इयररिंग्स, ओपन हेयर स्टाइल और हील्स को वियर कर सकती हैं।
वन शोल्डर जंपसूट डिजाइन
अगर आपको लुक पार्टी लुक को स्टाइलिश बनाना है तो इसके लिए आप वन शोल्डर जंपसूट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको काफी अच्छे-अच्छे डिजाइन मार्केट में मिल जाएंगे। आप चाहे तो फुल जंपसूट की तरह हाफ जंपसूट को खरीदकर पार्टी में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह के कलर मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।
इसके साथ चेन वर्क नेकलेस, हाई हील्स और बोल्ड मेकअप के साथ लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
प्रिंटेड जंपसूट डिजाइन
कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हें पार्टी में ज्यादा हैवी आउटफिट पहनना पसंद नहीं होता। ऐसे में आप प्रिंटेड जंपसूट डिजाइन (ग्राफिक प्रिंट आउटफिट डिजाइन) को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग प्रिंट मिल जाएंगे। जैसे-पैंथर प्रिंट, फ्लोरल प्रिंट, जिक जैक प्रिंट और पोल्का डॉट प्रिंट। इस तरीके के जंपसूट कॉकटेल पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इन्हें आप हैवी एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
इसके साथ आप बेल्ट, ज्वेलरी और ट्रेंडी हेयर स्टाइल के साथ लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
इस बार कॉकटेल पार्टी में इन आउटफिट डिजाइन को ट्राई करें और लुक को परफेक्ट बनाएं। इस तरीके के जंपसूट आपको मार्केट में काफी सस्ते दाम में मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story