लाइफ स्टाइल

इन सिल्क साड़ी डिजाइन को वेडिंग फंक्शन में करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
8 Oct 2023 8:48 AM GMT
इन सिल्क साड़ी डिजाइन को वेडिंग फंक्शन में करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत
x
वेडिंग फंक्शन में करें स्टाइल, लगेंगी खूबसूरत
साड़ी का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। इसे त्योहारों में शादी में हर कोई पहनना पसंद करता है। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं कि जो रोजाना में भी इन्हें वियर करती हैं। लेकिन शादी के लिए कुछ अलग हटके साड़ी खरीदती हैं। इनको खरीदने का मकसद होता है। इस खास दिन पर सबसे अलग दिखना। ऐसे में आप सिल्क साड़ी के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें हर एक तरह के डिजाइन और फैब्रिक में साड़ी मिल जाएगी। इन साड़ी की खास बात ये होती है कि इन्हें स्टाइल करने से आपका लुक ही बदल जाएगा। आप एक रॉयल लुक में नजर आएंगी। इसलिए आप यहां बताए गए ऑप्शन वाली साड़ियों को इस शादी सीजन में स्टाइल कर सकती हैं।
बनारसी सिल्क साड़ी
वेडिंग सीजन की शॉपिंग करने के लिए आप मार्केट जा रही हैं तो इसके लिए आपको बनारसी सिल्क साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आपको हैवी वर्क साड़ी भी मिलेगी। जिसमें आप बड़ी बूटियों वाले डिजाइन वाली साड़ी या फिर चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आप रेड, ब्लू, पिंक और डबल शेड साड़ी खरीद सकती हैं। इसके साथ आप कट स्लीव्स ब्लाउज या फिर हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी डिजाइन आपको मार्केट में 2000 से 5000 के बीच मिल जाएगी।
पश्मीना सिल्क साड़ी
सिल्क साड़ी में कई सारे डिजाइन आजकल मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप अपनी दोस्त की शादी के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं तो इसके लिए पश्मिना वर्क वाली साड़ी (शादी के लिए साड़ी डिजाइन) खरीद सकती हैं। इसमें आपको पूरी साड़ी में हैंड वर्क मिलेगा। इसमें आप सिंगल शेड वाली साड़ी भी खरीद सकती हैं और डबल या फिर चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी ले सकती हैं। इसके साथ आप ब्लाउज डीप नेकलाइन वाली खरीद सकती हैं। मार्केट में ये साड़ी आपको 2000 से 3000 की रेंज में मिल जाएगी।
जरी कोटा सिल्क साड़ी
जरी कोटा सिल्क साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं। शादी के हिसाब से ये साड़ियां काफी अच्छी होती हैं। इसमें आपको वन कलर के साथ गोल्डन (स्टाइल सिल्क साड़ी) वर्क मिलता है। इसलिए ये शाइनी होती है। इस तरह की साड़ी में आपको छोटी-छोटी बूटियां मिलेंगी। साड़ी के पल्ले में हैवी वर्क। इसकी वजह से इस साड़ी को आप सीधे पल्ले पर भी बांध सकती हैं वरना खुले पल्ले में भी ये साड़ी काफी अच्छी लगती हैं। इस तरह की साड़ी मार्केट में 3000 से शुरू होकर 5000 तक मिलती है।
Next Story