लाइफ स्टाइल

इस दिवाली साड़ी के साथ स्टाइल करें डायमंड ज्वेलरी, फॉलो करें राधिका मर्चेंट के लुक्स

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 6:43 AM GMT
इस दिवाली साड़ी के साथ स्टाइल करें डायमंड ज्वेलरी, फॉलो करें राधिका मर्चेंट के लुक्स
x
फॉलो करें राधिका मर्चेंट के लुक्स
राधिका मर्चेंट इतनी सुंदर हैं कि हर कोई सोशल मीडिया पर इनका फैन है। उनके आउटफिट, ज्वेलरी से लेकर हर किसी को उनकी क्यूट स्माइल पसंद है। इसी से उन्होंने हर किसी का दिल जीता है। इनका फैशन सेंस काफी अच्छा है। ये जहां भी जाती हैं वहां अपने लुक्स को परफेक्ट तरीके से क्रिएट करके ही जाती हैं। चाहे तो NAMACC कार्यक्रम हो या फिर गणेश चतुर्थी का ग्रैंड इवेंट।
ऐसे में आप भी इस दिवाली इनके स्टाइल किए हुए ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी आप अपने बजट में सर्च करके आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इनकी ट्रेंडी डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में।
राधिका मर्चेंट का चोकर नेकलेस
अगर आपकी गर्दन लंबी है ऐसे में आप चोकर नेकलेस को वियर कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस काफी क्लासी लगते हैं। राधिका मर्चेंट ने भी एक इवेंट के लिए इस तरह के नेकलेस को स्टाइल किया। ये असली डायमंम का बना हुआ है। आप इसकी जगह अमेरिकन डायमंड या फिर आर्टिफिशयल नेकलेस डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसके साथ आपको लॉन्ग ड्रॉप इयररिंग्स मिलेंगे। इस नेकलेस को राधिका ने सीक्वेंस वर्क साड़ी के साथ वियर किया। आप भी इसे पेस्टल कलर या फिर डार्क कलर सीक्वेंस वर्क साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं।
इसके साथ आप मैचिंग बैंग्लस और रिगं भी वियर कर सकती हैं।
सिंपल डायमंड नेकलेस
अगर आप दिवाली पर लहंगा वियर कर रही हैं तो ऐसे में आप राधिका मर्चेंट के इस नेकलेस डिजाइन को वियर (स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइन) कर सकती हैं। ये काफी सिंपल और क्लासी है। इसमें आपको डबल लेयर में डायमंड मिलेगा। इयररिंग्स भी सेम डिजाइन में मिलेगा। इसी तरीके के आप बैंगल्स भी खरीद सकती हैं। मार्केट में आपको ऐसे ही आर्टिफिशियल डायमंड के नेकलेस 2000 से 5000 की रेंज में मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप दिवाली लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
स्टोन वर्क डायमंड नेकलेस सेट
अगर शादी के बाद ये आपकी पहली दिवाली है तो ऐसे में आप राधिका मर्चेंट के इस डायमंड सेट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने इसमें ग्रीन स्टोन (ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन) के साथ डायमंड वियर किया है, पूरी ज्वेलरी सेम डिजाइन में क्रिएट की गई है। आप भी दिवाली पर स्टोन के साथ डायमंड वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक महारानी से कम नहीं लगेगा। इसके अलावा आप इस तरह की रिंग भी पहन सकती हैं। इस तरीके के सेट के आपको आर्टिफिशियल डिजाइन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करके आप अपनी दिवाली लुक और ज्यादा सुंदर कर सकती हैं।
डायमंड नेकलेस जितने दिखने में खूबसूरत होते हैं स्टाइल करने में भी बेहद अच्छे होते हैं। आप इस दिवाली इ तरीके के डिजाइन वाले नेकलेस को वियर कर सकती हैं और लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Next Story