- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बेहुदे सवाल जो लड़के...
लाइफ स्टाइल
बेहुदे सवाल जो लड़के पूछते है शादी से पहले लडकियों से पहली मुलाकात में
Mohammed Raziq
12 Sept 2023 6:14 PM IST

x
पहली मुलाकात में
आज हम आपको शादी से पहले लड़कों द्वारा पूछे गए सवालों के बारें में बताएंगे। अरेंज मैरेज में शादी के पहले लड़के-लड़की को मिलाया जाता है जिससें वो एक दुसरे को समज ले, उस दोरान दोनों एक दुसरे से कुछ सवाल पूछते हैं।
पहले जब कोई लड़का किसी लड़की को देखने आता था तो उससे पूछता था कि क्या आपको खाना बनाना आता है या फिर आपने कहां तक पढ़ाई की हुई है? लेकिन बदलते वक्त के साथ लोगों की सोच में भी काफी बदलाव आ गया है और समय के साथ उनके सवाल भी बदल गए है अब लड़के शादी के लिए किसी लड़की को पंसद करने से पहले बड़े ही खुलकर सवाल पूछते हैं। कभी-कभी ये सवाल काफी बेहुदा हो जातें है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि शादी से पहले लड़के किस तरह के बेहुदे सवाल पूछते हैं।
लड़को का पहला सवाल होता है क्या आपका कोई बॉयफ्रेंड है। ये तो फिर भी ठीक है। लेकिन लड़के ये भी लगे हाथ पूछ डालते हैं कि क्या आप अभी तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ हैं। क्या आप अपने बॉयफ्रेंड को छोड़ पाएंगी। क्या आपने सेक्स किया है। शादी के पहले आपने सेक्स किया है आपको लगता नहीं कि ये गलत है। आपने इसके बारे में अपनी फैमिली को बताया है कि नहीं। आपका बॉयफ्रेंड दूसरे धर्म का है आपने कैसे उससे प्यार कर लिया। आप अपने बॉयफ्रेंड के पैसों से महंगे सामान खरीदती हैं या वो आपको महंगे गिफ्ट वो देता है।
ये ऐसे सवाल हैं जो कुछ तो सही हैं पर पहली मुलाकात में लड़की के लिए ऐसे सवालो का जवाब देना मुश्किल हो जाता है।
Next Story





