- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रेगनेंसी के बाद...
लाइफ स्टाइल
प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स कम कर रहे है आपकी सुन्दरता तो अपनाये ये घरेलू उपाय, पाये निजात
Mohammed Raziq
14 Aug 2023 5:46 PM IST

x
अपनाये ये घरेलू उपाय, पाये निजात
प्रसव के बाद पेट पर जो निशान आ जाते है उन्हें स्ट्रेच मार्क्स कहते है। ये निशान गर्भावस्था के दिनों में ही आने लग जाते है। ये निशान कभी भी पूरी तरह से नही जाते है बल्कि हल्के हल्के हमेशा ही रहते है। इसके लिए बाज़ार में कई तरह की क्रीम उपलब्ध है लेकिन इनकी वजह से ये निशान जल्दी से नही जाते है और साथ ही यह त्वचा को खराब भी कर देते है। आज हम आपको इनसे छुटकारा पाने के तरीको के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में....
नींबू को प्राकृतिक उपचार माना जाता है। अगर आपकी त्वचा नींबू का रस लगाने से जलती है तो उसमें पानी मिला कर पतला कर लें। कभी भी रस को 3-4 मिनट से ज्यादा त्वचा पर न रखें।
ऐलोवेरा जेल को निशान पर लगाएं और रात भर लगाकर छोड़ दें। सुबह होते ही ठंडे पानी से इसे धो लें और लोशन लगा लें।
निशान को हटाने के लिए सेब के सिरके को पानी में घोलें और उसे 20 मिनट के लिए निशान पर लगाएं। इसके बाद गरम पानी से उस जगहं को साफ कर लें।
टमाटर के गूदे या फिर इसके पेस्ट को अपने पेट के निशान पर लगभग 20-30 मिनट तक के लिए लगा कर छोड़ देना चाहिए। निशान हटाने के लिए इसका प्रयोग रोज़ करना चाहिए।
अंडे के बाहरी भाग में मौजूद प्रोटीन, स्ट्रेच मार्क्स ठीक करने में काफी सहायक होता है।2 कच्चे अंडे लें और उन्हें तोड़कर अंडे का सफ़ेद भाग अलग कर लें।अब इसे स्ट्रेच मार्क्स वाले स्तःन पर लगाये इससे काफी हद तक स्ट्रेच मार्क्स दूर होंगे।
Next Story





