लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स घटा रहे हैं त्वचा की खूबसूरती, ये 4 प्राकृतिक उपाय बनेंगे मददगार

Kiran
26 July 2023 10:59 AM GMT
स्ट्रेच मार्क्स घटा रहे हैं त्वचा की खूबसूरती, ये 4 प्राकृतिक उपाय बनेंगे मददगार
x
कई बार देखा जाता हैं कि महिलाओं की त्वचा में खिंचाव आने की वजह से स्ट्रेच मार्क्स बन जाते हैं जो कि उनकी खूबसूरती को घटाने का काम करते हैं। स्ट्रेच मार्क्स अधिकतर पेट, पीठ या कंधे पर ज्यादा होते है। अक्सर ये जिम करने या प्रेगनेंसी के बाद होने लगते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से अच्छा हैं घरेलू उपाय अपनाए जाए ताकि त्वचा को किसी नुकसान का डर ना रहे। तो आइये जानते है उन प्राकृतिक उपायों के बारे में जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।
कोकोआ बटर
प्रेगनेंसी में पड़े स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर करने के लिये कोकोआ बटर का प्रयोग सबसे ज्‍यादा होता है। यह त्‍वचा को नम कर के डैमेज हुई टिशू को सही करता है।
अरोमैटिक औयल
तेल जैसे, बबूने का फूल, रूचिरा, जोजोबा, स्‍वीट आल्‍मंड, आदि जैसे अरोमैटिक औयल स्‍ट्रेच मार्क्‍स को दूर कर के नई स्‍किन पैदा करने में मददगार होते हैं। इन्‍हें लेवन्‍डर औयल के साथ प्रयोग करने पर यह ज्‍यादा असरदार होते हैं।
एलोवेरा
स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर ताजा एलो वेरा का गूदा मसाज करने से त्‍वचा टोन होती है और इसमें शामिल एंजाइम खराब हो चुकी त्‍वचा को हटा कर दूसरी त्‍वचा को हाइड्रेट करता है।
लैवेन्डर औयल
लैवेन्‍डर तेल को अगर दिन में तीन बार स्‍ट्रेच मार्क्‍स पर लगाया जाए तो धीरे-धीरे निशान गायब होने लगता है और उसकी जगह पर नई त्‍वचा आने लगती है।
Next Story