लाइफ स्टाइल

शरीर में हुए बदलाव से बनते हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन नुस्खों की मदद से करें इन्हें दूर

SANTOSI TANDI
12 Aug 2023 9:56 AM GMT
शरीर में हुए बदलाव से बनते हैं स्ट्रेच मार्क्स, इन नुस्खों की मदद से करें इन्हें दूर
x
इन नुस्खों की मदद से करें इन्हें दूर
पुरुष हो या महिला दोनों को स्ट्रेच मार्क्स का सामना करना पड़ता हैं जो कि अचानक वजन बढ़ने या वजन कम होने के बाद स्किन में आए बदलाव के कारण बनते हैं। अधिकतर महिलाओं को अपनी प्रेगनेंसी के बाद और पुरुषों को जिम जाने के बाद शरीर में आए खिंचाव के कारण स्किन पर स्ट्रेच मार्क्स बनते हैं। स्ट्रेच मार्क्स के निशान त्वचा की सुंदरता में कमी लाने का काम करते हैं जिन्हें सभी दूर करना चाहते हैं और इसके लिए बाजार से कई महंगी क्रीम भी लेकर आते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर सस्ते में स्ट्रेच मार्क्स के निशान से छुटकारा पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
एलोवेरा का प्रयोग
एलोवेरा जेल अंदर से आपकी स्किन को हाइड्रेट और ब्राइट बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को टाइट और मार्क्स दूर करने में मदद करता है। आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें।
अंडे और विटामिन ई कैप्सूल
स्ट्रेच मार्क से निजात पाने के लिए आप अंडे और विटामिन ई के कैप्सूल का प्रयोग करें। अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है और ये स्किन को ठीक करने में मदद करता है। जबकि विटामिन ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में फायदेमंद है। आप एक कटोरे में 2 अंडों का सफेद भाग और 2 विटामिन ई कैप्सूल को अच्छी तरह से फेंट लें और ब्रश की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। सूख जाने के बाद धो लें।
कोकोआ बटर
ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है।
नारियल और बादाम तेल
नारियल और बादाम तेल आपकी स्किन के स्ट्रेच मार्क्स को हटा सकते हैं। नारियल में उपचार गुण होते हैं और अध्ययनों से पता चला है कि ये त्वचा के घावों को जल्दी ठीक कर सकता है। इसके लिए आप दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और प्रभावित जगह में नियमित लगाएं। अपने शरीर के उस हिस्से पर जहां स्ट्रेच मार्क्स के निशान होते हैं, कोकोनट वर्जिन ऑइल भी लगा सकते हैं।
चीनी का स्क्रब
प्रभावित जगह पर चीनी का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में मदद करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नहाने से पहले हफ्ते में 3 से 4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से लगभग 8 से 10 मिनट के लिए मसाज करें।
खीरा और नींबू के रस का प्रयोग
नींबू के रस में नेचुरल एसिड होता है जो निशान को कम करने में मदद करता है जबकि खीरे का रस स्किन को फ्रेश रखने में मदद करता है। आप इन दोनों को बराबर मात्रा में प्रभावित जगह पर लगाएं और करीब 10 मिनट के बाद धो लें।
विक्स वेपोरब
अक्सर लोग विक्स का इस्तेमाल सर्दी जुकाम होने पर करते हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग यह बात जानते हैं कि इसका इस्तेमाल स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए विक्स वेपोरब को निशान के ऊपर लगाएं फिर उस जगह को क्लिंग रैप की मदद से कवर कर लें। इसे रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर आप रोज रात में ये उपाय करेंगे तो कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
Next Story