लाइफ स्टाइल

बच्‍चों के लिए 10 मिनट में बनाए स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, जानें विधि

Tulsi Rao
20 Nov 2021 2:58 PM GMT
बच्‍चों के लिए 10 मिनट में बनाए स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, जानें विधि
x
स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, खासतौर पर बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और इसके साथ ही बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक का विकल्प है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक, खासतौर पर बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आती है और इसके साथ ही बच्चों के लिए यह एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक का विकल्प है। आप बच्चों को नाश्ते के वक्त भी यह ड्रिंक को परोस सकते हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसे बहुत चाव के साथ पीते हैं। अगर आप इस रेसिपी में फ्रेश स्ट्रौबरी का इस्तेमाल करते हैं। तो इस ड्रिंक का स्वाद और भी ज्यादा पड़ जाता है और यह और भी ज्यादा रिफ्रेशिंग हो जाती है। इसके साथ ही इसमें किसी भी तरह का सिरप या एडिशनल फ्लेवर डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। फ्रेश स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ आप इसमें फ्रेश क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को एक खास तरह का क्रीमी फ्लेवर मिलता है। और इसका स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। तो आइए स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक की खासियत समझने के बाद जानते हैं कि कैसे इस रेसिपी को आप घर पर तैयार कर सकते हैं और किस तरह से इसे बनाया जाता है। इसके साथ ही आइए जाने इसमें कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्य सामग्री
1 कप स्ट्रॉबेरी
मुख्य पकवान के लिए
1 कप ठंडा दूध
5 बड़ी चम्मच चीनी
Step 1:
सबसे पहले मिक्सर ग्राइंडर का जार ले और जार में फ्रैश स्ट्रॉबेरी डाले। इसके साथ ही इसमें 5 चम्मच शक्कर डाले और इन सभी को पीसकर इनका पल्प तैयार कर ले।
फ्रेश स्ट्रॉबेरी से घर पर ही बनाएं रिफ्रेशिंग स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक
Step 2:
इसके बाद एक ग्लास में स्ट्रौबरी का तैयार किया गया पल्प डाले। अब इसमें ऊपर से ठंडा दूध ग्लास में ही डालें और इन दोनों को चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला ले। यहां पर आपको यह ध्यान रखना है कि दूध डालते ही स्ट्रौबरी और दूध को अच्छी तरह से मिलाना बहुत जरूरी है।
Step 3:
आपका स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक तैयार है इसे स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों के साथ सजाकर परोसे।
Step 4:
टिप्‍स -आप इस स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को ऐसे ही प्लेन भी इस्तेमाल कर सकते हैं या आप चाहे तो इसमें एक बड़ा चम्मच वनीला आइसक्रीम और स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम भी डाल सकते हैं। इस तरह की अपनी पसंद की आइसक्रीम फ्लेवर को डालने के बाद इस ड्रिंक को अच्छी तरह से शेक कर लेना चाहिए।तो देखा आपने कैसे इस रिफ्रेशिंग स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक को बहुत ही कम समय पर आप बड़ी आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में कुल मिलाकर सिर्फ 10 मिनट का ही समय लगता है। साथ ही इसमें बहुत ही कम सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही इस ड्रिंक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें आप किसी भी तरह का आईसक्रीम फ्लेवर मिला सकते हैं और इस को एक नया ट्विस्ट दे सकते हैं। किसी भी इवनिंग पार्टी, किड्स पार्टी, बर्थडे पार्टी या इसी तरह के किसी भी खास मौके के लिए यह ड्रिंक एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। बिना किसी खास मौके के भी आप इस ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते है। इस ड्रिंक का इस्तेमाल करने से आपको भरपूर ऊर्जा मिलेगी, जो गर्मियों के दौरान आपको तरोताजा महसूस करने में मदद करेगी। इस मजेदार ड्रिंक के बारे में यहां समझने के बाद अब इंतजार करने की जरूरत ही नहीं है। इसे तुरंत खुद बनाकर इसका उपयोग करें और अपने परिवार के साथ इस का आनंद ले।


Next Story