लाइफ स्टाइल

Strawberry Kulfi गर्मियों में इसका लुत्फ जरूर उठाएं

Tara Tandi
24 May 2025 8:00 PM IST
Strawberry Kulfi गर्मियों में इसका लुत्फ जरूर उठाएं
x
Strawberry Kulfi रेसिपी: गर्मियों का मौसम है और इन दिनों हमेशा किसी ऐसी चीज की तलाश रहती है जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। उसका स्वाद भी अच्छा होना चाहिए। इस दौरान कुल्फी का अलग ही मजा होता है। इसकी कई फ्लेवर होती है और यह हर प्रकार से खास होती है। आज हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी की। इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और ये बनाने में भी बहुत आसान होती हैं। आपने अब तक कई प्रकार की कुल्फी का लुत्फ उठाया होगा, लेकिन शायद ही इसे चखा हो। हमारे कहने पर आप इस बार इसे जरूर ट्राई करके देखिए। इसके टेस्ट के आगे आपको सब कुल्फी फीकी नजर आएगी। फिर तो जब भी कोई मौका होगा तो आप स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की ही फरमाइश करेंगे।
सामग्री (Ingredients)
स्ट्रॉबेरी 1 कप
दूध 1 कप
मिल्क पाउडर 2 टेबल स्पून
चीनी 4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेना हैं। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन्हें बीच से काट लें।
- इसके बाद एक मिक्सी का जार लें। फिर इसमें स्ट्रॉबेरी, दूध, दूध पाउडर, चीनी व इलायची पाउडर डालें और इसका पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड में डाल लें और अगर यह नहीं हैं, तो किसी ग्लास, कप या फिर जो शेप देना चाहें उस आकार के बर्तन में डाल लें।
- इसके बाद इस पर फॉयल पेपर लगाकर इसे बंद कर दें। ध्यान रखें कि इसे मोल्ड में डालते हुए इसमें आप आइसक्रीम स्टीक भी डालें।
- इसके बाद कम से कम इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसे जमने दें।
- फिर इसे फ्रिज से निकाल लें और करीब दो मिनट के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें। स्ट्रॉबेरी कुल्फी तैयार है। इस पर ड्राई फ्रूट लगाकर सजा सकते हैं।
Next Story