- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- आज से ही बंद कर दें इन...
लाइफ स्टाइल
आज से ही बंद कर दें इन चीजों का सेवन, खून को बनाती है जहरीला
Kajal Dubey
21 May 2023 6:57 PM GMT

x
आपको सेहतमंद रखने में खून के परिसंचरण तंत्र का बेहतर होना बहुत जरूरी हैं। खून की मदद से शरीर के हर हिस्से में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा पहुंचती हैं। लेकिन जब खून में गंदगी जमा होनी लग जाए तो यह कई बीमारियों का कारण बन सकती हैं। खून में गंदगी जमा होने से सेप्सिस होने का खतरा तेजी से बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण माना जाता हैं आपका गलत खानपान। जी हां, खानपान में बरती गई लापरवाही खून को जहरीला बनाने का काम करती हैं जिसे ब्लड पॉइजनिंग के नाम से भी जाना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन सिमित मात्रा में ही किया जाए तो आपकी सेहत के लिए अच्छा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
चीनी
चीनी के अधिक सेवन से ब्लड शुगर का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपको कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यह शरीर के जरूरी अंगों को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक, गुर्दे की बीमारी, दृष्टि समस्याओं और तंत्रिका समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
मक्खन
मक्खन में फैट और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। यही वजह है कि यह खून और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकता है। यह एलडीएल 'खराब' कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
रेड मीट
रेड मीट हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी की वजह के साथ ही मेटाबॉलिक डिसॉडर का भी कारण होता है। शरीर में रेड मीट के चयापचय की प्रक्रिया से ऐसे यौगिक भी निकलते हैं जो रक्तचाप को और भी अधिक बढ़ाते हैं। जान लें कि मीट का रंग जितना लाल होगा उससे ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना उतनी ही अधिक होगी।
डेयरी उत्पाद
एक रिपोर्ट के अनुसार, डेयरी उत्पादों में फैट के मात्रा अधिक होती है, जिस वजह से इनके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर का ज्यादा जोखिम होता है। साथ ही यह खून को प्रभावित कर सकते हैं।
प्रोसेस्ड और पैकेज फूड
पैकेज फूड हाई सोडियम से भरे होते हैं और ये किडनी के लिए हानिकारक है। खून में सोडियम जब अधिक होता है किडनी का फिल्टरेनशन पावर गड़बड़ होने लगता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है।
नमक
नमक के अधिक सेवन से न केवल हाई ब्लड प्रेशर बल्कि किडनी और दिल से जुड़े रोगों का भी खतरा बढ़ सकता है। सोडियम का अधिक सेवन खून से जुड़े रोगों के जोखिम का बढ़ा सकता है। नमक को शरीर में पानी बढ़ाने के लिए जाना जाता है, इससे खून की नसों पर दबाव बनता है।
शुगरी ड्रिंक्स और सोडा
कभी-कभार मीठा पेय पीना ठीक हो सकता है लेकिन हमेशा चीनी से भरपूर ड्रिंक्स पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यह चीजें सीधे रूप से खून पर असर डालती हैं। इसके अलावा कई ड्रिंक्स में कैफीन भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
मैदा
मैदा और इससे बनने वाली चीजों के अत्यधिक सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को इससे बचने की सलाह दी जाती है। यह खून में ग्लूकोज बढ़ाता है, जिससे केमिकल रिएक्शन होता है और इसकी वजह से खून के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper

Kajal Dubey
Next Story