- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पत्थरचट्टा: पथरी से...
लाइफ स्टाइल
पत्थरचट्टा: पथरी से लेकर यूटीआई के संक्रमण को कम करने में मददगार है यह पौधा
SHIDDHANT
19 Dec 2025 9:22 PM IST

x
Delhi दिल्ली। आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनका इस्तेमाल सदियों से जीवन संरक्षण के तौर पर किया जा रहा है। कुछ पौधे ऐसे हैं जिनके फूल से लेकर जड़ तक कई तरह के रोगों को कम करने में सहायक हैं। ऐसा ही एक पौधा है पत्थरचट्टा। नाम सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन पथरी, मूत्र संक्रमण और बीपी की परेशानी से निजात पाने के लिए आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल होता है। आयुर्वेद में पत्थरचट्टा को 'पाषाण भेद' के नाम से भी जाना जाता है।
यह नाम पथरी की समस्या से निजात दिलाने वाले उसके गुणों की वजह से रखा गया है। इसके फूलों का काढ़ा और पत्ते अलग-अलग बीमारियों में काम आते हैं। पत्थरचट्टा एक ऐसा पौधा है जिसे आसानी से अपने किचन गार्डन में शामिल किया जा सकता है। इसे उगाना आसान है, क्योंकि ये बारहमासी होता है। इसके लिए किसी तरह की विशेष देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है।
पत्थरचट्टा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की अंदरुनी सूजन कम करने में, घाव भरने में, पथरी को तोड़ने में, पाचन शक्ति को तेज करने में, जोड़ों के दर्द में राहत देने में और त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है। आयुर्वेद में पत्थरचट्टे पौधे के इस्तेमाल के कई तरीके बताए गए हैं।
बीपी की परेशानी में उसकी पत्तियों का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है। इसके पत्तों को रोजाना चाय में डालकर भी लिया जा सकता है। पथरी की समस्या में भी पत्थरचट्टा के काढ़े को आयुर्वेद में औषधि बताया गया है। पत्थरचट्टे के पत्तों का काढ़ा शरीर में मौजूद पथरी को तोड़ने में मदद करता है और अंदरुनी सूजन को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।
पत्थरचट्टे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो घाव भरने और घाव से होने वाले संक्रमण को फैलने से रोकने में सहायक हैं। इसके लिए घाव पर इसकी पत्तियों का लेप लगाने की सलाह दी जाती है। अगर बार-बार मूत्र संक्रमण से जुड़ी परेशानी होती रहती है, तो पत्थरचट्टे के फूलों का काढ़ा लाभकारी होता है। यह मूत्र मार्ग के संक्रमण को कम करता है और यूटीआई इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। ध्यान दें कि गर्भवती महिलाएं और बच्चे डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करें।
Tagsपत्थरचट्टापाषाण भेदआयुर्वेदिक उपचारपथरीबीपीमूत्र संक्रमणएंटी-इंफ्लेमेटरीएंटीऑक्सीडेंटस्वास्थ्यकिचन गार्डनपत्तियों का काढ़ाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





