- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पेट फूलने की समस्या?...
लाइफ स्टाइल
पेट फूलने की समस्या? ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स
Dolly
12 July 2025 2:23 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : क्या सुबह उठते ही आपको भी पेट फूलने या भारीपन की समस्या महसूस होती है? बता दें, अक्सर हमारे नाश्ते की आदतें भी इसमें बड़ा रोल प्ले करती हैं।
ऐसे में, कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (Breakfast Drinks For Bloating) हैं जिन्हें आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। हार्वर्ड के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का भी मानना है कि ये ड्रिंक्स पाचन तंत्र को सुधारने और पेट को हल्का रखने में मददगार हैं।
ग्रीन टी : ग्रीन टी को उसके अनगिनत फायदों के लिए जाना जाता है और पेट फूलने की समस्या में भी यह बेहद असरदार है। बता दें, ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह पेट में गैस बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है और सूजन को कम करती है। साथ ही, यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मददगार है। इसके लिए सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ एक कप ताजी बनी ग्रीन टी पीना फायदेमंद हो सकता है।
माचा : माचा एक विशेष प्रकार की ग्रीन टी है जो पाउडर के रूप में आती है। इसमें सामान्य ग्रीन टी की तुलना में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व होते हैं। बता दें, माचा में क्लोरोफिल की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।
इसमें एल-थीनिन भी होता है जो मन को शांत करने और तनाव को कम करने में मददगार है, जिससे कई बार पेट की समस्याएं भी जुड़ी होती हैं। यह पाचन को सुचारु बनाने और पेट की सूजन को कम करने में भी कारगर है। आप इसे गर्म पानी या दूध के साथ मिलाकर Matcha Latte के रूप में पी सकते हैं। सुबह का नाश्ता शुरू करने से पहले यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
ब्लैक टी : भले ही ब्लैक टी में ग्रीन टी जितने कैटेचिन न हों, लेकिन इसमें भी कई ऐसे यौगिक होते हैं जो गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। बता दें, ब्लैक टी में थियोफ्लेविंस होते हैं जो पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करते हैं।यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकती है, जिससे गैस और सूजन की समस्या कम होती है। आप सुबह दूध और चीनी के बिना एक कप ब्लैक टी पीना पाचन के लिए बेहतर है।
पेपरमिंट टी : पेपरमिंट टी, यानी पुदीने की चाय, पेट फूलने और गैस की समस्या के लिए एक आजमाया हुआ घरेलू उपाय है। पुदीने में मेन्थॉल होता है, जो पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। यह आंतों की ऐंठन को कम करने में मदद करता है, जिससे गैस आसानी से निकल पाती है और पेट फूलने की समस्या कम होती है। आप नाश्ते के बाद या जब भी पेट में भारीपन महसूस हो, एक कप गर्म पेपरमिंट टी पी सकते हैं। ताजे पुदीने के पत्तों को गर्म पानी में डालकर भी इसे बनाया जा सकता है।
Tagsब्रेकफास्टहेल्दी ड्रिंक्सBreakfastHealthy Drinksजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





