लाइफ स्टाइल

कोरोना में ऐसे रहे सुरक्षित, डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड आइटम्स

Shubhra Nandy
25 Dec 2022 5:59 PM IST
कोरोना में ऐसे रहे सुरक्षित, डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड आइटम्स
x

फाइल फोटो 

चीन में कोरोना से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर अब देश में कोरोना को लेकर सतर्कता काफी बढ़ गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चीन में कोरोना से बिगड़ते हालातों के मद्देनजर अब देश में कोरोना को लेकर सतर्कता काफी बढ़ गई है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही है। साथ ही लोगों से भी जरूरी एहतियात बरतने की अपील कर रही है। दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के नए वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर सभी की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अब नए वेरिएंट से खुद का बचाव बेहद जरूरी है। खतरनाक माना जाने वाला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन BF.7 तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। भारत में भी इस नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। ऐसे में अगर आप भी वेरिएंट से खुद को बचाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपकी इम्युनिटी काफी मजबूत हो। सर्दियों में इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिसकी वजह से लोग आसानी ने संक्रमण का शिकार हो जाते हैं। अगर आप कोरोना से बचाव चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन फूड आइटम्स को शामिल कर अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकते हैं।

हल्दी
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्युनिटी मजबूत करने में काफी कारगर होती हैं। इसके अलावा हल्दी के सेवन से सर्दी, खांसी, गले की खराश और बुखार आदि से भी राहत मिलती है। कोरोना से बचाव के लिए रोजाना दूध में हल्दी डालकर पीने से फायदा मिलेगा।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियां हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होती है। सर्दियों में मौसम में कई तरह की साग और भाजियां उपलब्ध रहती हैं। इन्हीं में से एक पालक भी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है। पोषक तत्वों से भरपूर पालक इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ ही आंखों की रोशनी के लिए भी गुणकारी है। पालक में मौजूद विटामिन सी, जिंक वॉलेट और एंटीऑक्सीडेंट सेहत को फायदा पहुंचाते हैं।
अंडा
विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और मिनरल आदि से भरपूर अंडा भी हमारी प्रतिरोधक क्षतमा के लिए काफी गुणकारी है। नियमित तौर पर अंडे के सेवन से न सिर्फ इम्युनिटी मजबूत होती है, बल्कि आपको उर्जा भी मिलती है। कोरोना से बचाव के लिए अपनी डाइट में अंडा शामिल करना फायदेमंद होगा।
ड्राई फ्रूट्स
अक्सर हलवे या खीर आदि में इस्तेमाल होने वाले ड्राई फ्रूट्स भी कोरोना से बचाव में फायदेमंद साबित होंगे। ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन्हें खाने से इम्युनिटी बूस्ट होने के साथ ही शरीर को उर्जा भी मिलेगी।
विटामिन सी
विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल हमारी प्रतिरोधक क्षमता के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी संक्रमण से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। ऐसे में कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरा, अमरूद, आंवला,मोसंबी,नींबू, कीवि जैसे फल अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

Next Story