लाइफ स्टाइल

भोजन के साथ सेहत भी बनी रहे, अपनाए ये कुकिंग टिप्स

Mohammed Raziq
27 Aug 2023 4:23 PM IST
भोजन के साथ सेहत भी बनी रहे, अपनाए ये कुकिंग टिप्स
x
अपनाए ये कुकिंग टिप्स
खाना बनाते समय बहुत सी सावधानिया बरतनी पडती है। अगर भोजन सही प्रकार से नही बनाया जाता है तो उसके विटामिन्स, प्रोटीन्स, जैसे पोषक तत्वों की प्राप्ति नहीं हो पाती है। या बनते समय ही नष्ट हो जाती है। इसलिए खाना बनते समय सही प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बहुत सी महिलाये ऐसी होती है जो खाना बनाते समय लापरवाही बरतती है जिसकी वजह से खाना न स्वाद भरा बनता है और नही पोषक तत्वों युक्त। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके या सावधानियो के बारे में बतायेंगे जिनकी मदद से आप खाना सही प्रक्रिया से बना पाएंगी, तो आइये जानते है इस बारे में.....
सब्जियों को काटने से धो ले। सब्जियों को काटते समय इन्हें ज्यादा समय के लिए पानी में भिगोकर नही रखे।
जितना हो सके सब्जी को ज्यादा धोने या पकाने से बचे। क्यूंकि इससे सब्जियों के पोषक तत्व निकल जाते है।
सब्जी को बनाकर फ्रिज में रखकर फिर दुबरा गर्म करने से न्यूट्रीएंट्स वैल्यू कम हो जाती है। जिसका सेवन करने से हमारे शरीर को नुकसान होता है।
सब्जियों के छिलके को कम से कम उतारे। हरी सब्जियों को धोकर काम ले। ऐसे में हरी सब्जियों के जो पत्ते गल गये उन्हें हटाये।
खाने को बार बार गर्म न करे। बार बार खाना गर्म करने से खाने से विटामिन्स और प्रोटीन की मात्रा निकल जाती है।
Next Story