लाइफ स्टाइल

भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 7:37 AM GMT
भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे कई फायदे
x
मिलेंगे कई फायदे
आप अपने दिन की शुरुआत किस तरह करती हैं, इसका काफी असर आपके दिन और सेहत पर पड़ता है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए सुबह कुछ हेल्दी आदतों को रूटीन में शामिल करने पर जोर दिया जाता है। सुबह के वक्त ज्यादातर लोग भीगे हुए नट्स खाने की सलाह देते हैं। भीगे हुए नट्स से जब आप दिन की शुरुआत करती हैं, तो इससे दिन भर के लिए शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं। साथ ही और भी कई फायदे होते हैं। लेकिन आपको ये नट्स कितनी मात्रा में खाने हैं, किन नट्स को अपनी डाइट में शामिल करना है, इस बारे में सही जानकारी बहुत जरूरी है। भीगे हुए बादाम और किशमिश से दिन की शुरुआत करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट और हार्मोन हेल्थ कोच हैं।
रोज सुबह भीगे हुए बादाम और किशमिश खाने के फायदे
दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश से करने से पूरे दिन के शरीर में एनर्जी बनी रहती हैं।
बादाम कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है।
इससे शुगर को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
लोग अक्सर इन दोनों चीजों को अलग-अलग डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन इन्हें भिगोकर एक साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इससे डाइजेशन सुधरता है और एसिडिटी नहीं होती है।
स्किन और बालों की सेहत सुधरती है।
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें सुबह के वक्त इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
अगर महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां हैं, तो उनके लिए भी किशमिश का सेवन लाभकारी है।
इससे बीपी भी कंट्रोल में रहता है।
किशमिश आंतों की सेहत और हड्डियों के लिए भी अच्छी होती है।
कैसे खाएं बादाम और किशमिश?
4-5 बादाम और 5-6 किशमिश को भिगो दें।
सुबह बादाम का छिलका उतार लें।
भीगी हुई किशमिश को ऐसे ही खाएं।
इसके पानी को भी पिएं।
सूखे आलूबुखारे के
इसके साथ आप सूखे आलूबुखारे (कब्ज के लिए सूखे आलूबुखारे की ड्रिंक) को भी शामिल कर सकती हैं। इसमें पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इसमें फाइबर और आयरन भी अधिक मात्रा में होता है। जिन लोगों में खून की कमी है, खासतौर पर उन्हें बादाम और किशमिश के साथ इसे भी भिगोकर खाना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story