- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- लजीज दही परांठे से...
लाइफ स्टाइल
लजीज दही परांठे से करें दिन की शुरुआत, समर स्पेशल रेसिपी
Kajal Dubey
31 March 2024 4:56 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : गर्मी के इस मौसम में नाश्ता बहुत जरूरी है क्योंकि यह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। ऐसे में आपने नाश्ते में कई तरह के पराठों का स्वाद चखा होगा. लेकिन क्या आपने कभी दही परांठे का स्वाद चखा है? आज इस कड़ी में हम आपके लिए दही पराठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
दही - 4 कप
गेहूं का आटा - 2 कप
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
अदरक - 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
धनिया - बारीक कटा हुआ
पुदीने की पत्तियाँ - 10 बारीक कटी हुई
व्यंजन विधि
- एक बाउल में आटा लें, उसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मिला लें.
- फिर इसमें तेल, अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां और पुदीना की पत्तियां डालकर एक बार फिर मिला लें.
- अब दही डालकर आटा इकट्ठा कर लें, जरूरत हो तो हाथों पर पानी लगा लें.
- धीरे-धीरे आटा तैयार करें.
- आटा गूंथने के बाद इसे 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए.
- अब आटे की एक लोई लें, उस पर थोड़ा आटा लगाएं और बेलन की मदद से बेल लें.
- इसे गोल बेलने के बाद ऊपर की तरफ तेल लगा लें.
- अब रोटी को चारों तरफ से आधा-आधा मोड़ लें, ताकि चौकोर परांठा पक सके.
- रोटी पर फिर से थोड़ा सूखा आटा लगाएं और इसे चौकोर आकार में बेल लें.
-तवे पर घी डालें और रोटी को तवे पर सिकने के लिए डाल दें.
- रोटी को दोनों तरफ से तेल लगाकर तल लें.
- आपका स्वादिष्ट और सेहतमंद दही पराठा तैयार है.
- इसे अचार या दही या गर्म चाय के साथ परोसें.
Tagsdahi paratha recipereciperecipe in hindispecial recipeदही परांठा रेसिपीरेसिपीरेसिपी हिंदी मेंस्पेशल रेसिपी जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





