लाइफ स्टाइल

मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में स्टार किड्स ऐसे लुक में दिखे

Mohammed Raziq
20 Sept 2023 12:32 PM IST
मुकेश अंबानी के गणेश उत्सव में स्टार किड्स ऐसे लुक में दिखे
x
किड्स ऐसे लुक में दिखे
मुकेश अंबानी खूब धूमधाम से हर साल गणेश चतुर्थी का आयोजन करते हैं। यह एंटीलिया में आयोजित किया जाता है। इस खास अवसर पर सभी फिल्मी सितारे इंडियन अटायर में दिखे। इस मौके पर कई सारे स्टार किड भी नजर आ रहे थे। सभी स्टार किड का लुक काफी ज्यादा खास था। आज हम आपको बताने वाले है कि मुकेश अंबानी के इस फंक्शन में स्टार किड ने का लुक कैसा था।
खुशी कपूर
गणेश चतुर्थी के मौके पर खुशी कपूर ने डिजाइनर लहंगा पहना था। खुशी के डीप नेकलाइन ब्लाउज के बैक पर कटआउट डिजाइन था। उनका लुक बाकी के सभी एक्ट्रेस से काफी अलग था। खुशी ने अपने लुक को चोकर नकपीस के साथ कंप्लीट किया था।
सारा अली खान
सारा अली खान ने इस इवेंट के लिए रेड कलर का सूट पहना था। उनका यह पंजाबी लुक उनपर काफी ज्यादा खिल रहा था। इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथों में चुड़िया पहनी थी और बालों को खुला रखा था। उनका यह सिंपल लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया। एक्ट्रेस इस इवेंट पर अपने भाई के साथ पहुंची थी।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर भी इस इवेंट में खास तरीके से तैयार होकर पहुंची थी। एक्ट्रेस ने गणपति पूजा के लिए लाइट वेट क्रीम कलर की साड़ी का चुनाव किया था। जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदना का लुक काफी हद तक सेम था। एक्ट्रेस का लुक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे का लुक काफी खास था। वह रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही थी। रेड शिमरी साड़ी में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। अनन्या पांडे ने लाइक मेकअप किया था और अपने बालों को खुला रखा था। उनके इस लुक को उनके फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
राशा थडानी
रवीना अपनी बेटी राशा भी अंबानी के घर आयोजित समारोह में शामिल हुई थी। राशा ने लहंगा कैरी किया था। राशा लाइट पिंक और स्काई ब्लू कलर के लहंगे के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहने नजर आईं। उनका लुक काफी खास था।
सुहाना खान
शाहरुख खान का पूरा परिवार इस इवेंट में नजर आया। सभी का ध्यान उनकी बेटी ने खीचा। सुहाना खान का लुक काफी खास था। सुहाना के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था। जिसमें वह काफी ज्यादा क्यूट नजर आ रही थी। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story