लाइफ स्टाइल

इन फिल्मों में देखने को मिले श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक्स

SANTOSI TANDI
9 Aug 2023 11:10 AM GMT
इन फिल्मों में देखने को मिले श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक्स
x
श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक्स
हर तरह के किरदार बड़ी बखूबी से निभाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। हर कोई उनके जाने के बाद भी उनके किरदारों को नहीं भूल पाता है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों के कुछ किरदार ऐसे हैं जो कभी भूले नहीं जा सकते। कई सारी महिलाएं तो ऐसी हैं जो उनके फेमस किरदार में पहने जाने वाले कपड़ों को स्टाइल करके उनकी यादें ताजा करती हैं। अगर आप भी श्रीदेवी के फैंस हैं तो उनके इस फेमस लुक्स को आप भी स्टाइल कर सकती हैं और उनकी यादें ताजा कर सकती हैं।
चांदनी मूवी का येलो साड़ी लुक
ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा, जिसने श्रीदेवी की फिल्म चांदनी न देखी हो। खासकर महिलाओं ने। क्योंकि इस फिल्म में पहनी जाने वाली साड़ी लुक्स को हर किसी ने कॉपी किया था और अपने तरीके से स्टाइल करने की कोशिश की थी। अगर आपको भी उनका ये स्टाइल पसंद है तो आप भी इसे अपने हिसाब से रीक्रिएट कर सकती हैं और खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके लिए आपको नेट वर्क वाली साड़ी को वियर किया है, जिसके साथ लाइट वेट ज्वेलरी को स्टाइल किया है। ऐसे में आप भी इसे स्टाइल कर सकती हैं और पार्टी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
श्रीदेवी का लहंगा लुक
श्रीदेवी की मूवी के कई सारे गाने ऐसे थे जो काफी फेमस हुए थे। उनमें से एक था 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं'। इसमें श्रीदेवी ने गोटा पट्टी वर्क वाले लहंगे (मारवाड़ी लहंगे डिजाइन) को स्टाइल किया हुआ है। आप भी इस तरीके के लहंगे को वियर कर सकती हैं। आप चाहे तो किसी खास की शादी में इसे स्टाइल कर सकती हैं वरना इसी वर्क का लहंगा अपनी शादी में भी वियर कर सकती हैं। इसके कई सारे कलर ऑप्शन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करके आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
श्रीदेवी का वेस्टर्न लुक
अगर आपको कुछ वेस्टर्न स्टाइल करने का मन है तो आप श्रीदेवी की फिल्म चालबाज के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस लुक में श्रीदेवी ने क्रॉप टॉप (क्रॉप टॉप स्टाइलिंग टिप्स) और जींस को स्टाइल किया है। इसके साथ पैरों में जूती हाथों में ब्रेसलेट और बालों में स्कार्फ बांधे हुआ है। आप भी इस कूल कलु को ट्राई कर सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि इसमें आपको अलग-अलग तरीके के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। जिन्हें आप आसानी से स्टाइल कर सकती हैं।
श्रीदेवी के ऐसे और भी कई सारे फेमस लुक्स हैं जिन्हें देखना और उन आउटफिट को स्टाइल करना लड़कियां आज भी पसंद करती हैं। इन लुक्स पर आप भी डालें नजर और अपनी राय में जरूर शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story