- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Spinach Uttapam बच्चों...

x
Spinach Uttapam रेसिपी : अधिकतर बच्चे हेल्दी चीजें खाने में आनाकानी करते हैं। पालक काफी फायदेमंद सब्जी है, लेकिन वे इससे भी दूर भागते हैं। आज हम आपको पालक की एक ऐसी डिश बताएंगे जो उन्हें जरूर पसंद आएगी और वे इसकी ओर खिंचे चले आएंगे। यहां हम बात कर रहे हैं पालक उत्तपम की। आप इसे नाश्ते में बना सकते हैं। छोटे-बड़े सब इसके गुणगान गाते रहेंगे। इसमे पालक के सारे गुण भी मिलेंगे और ये टेस्टी भी लगेगा। सबसे खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगती और मिनटों में तैयार हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
1 कप सूजी
आधा कप दही
100 ग्राम पालक
स्वादानुसार नमक
तड़का लगाने के लिए
1 चम्मच राई
आधा चम्मच जीरा
2 हरी मिर्च
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पालक को पानी में उबाल लें। फिर इस पालक को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। किसी बड़े बाउल में सूजी लें और इसमे दही मिलाएं।
- अच्छे से मिक्स कर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसमे पालक की प्यूरी मिलाएं और जरूरत पड़े तो पानी मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- उत्तपम का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमे तड़का लगाएं। तड़के के लिए पैन में तेल गर्म करें और जीरा चटकाएं।
- साथ में राई और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। करी पत्ता डालकर तड़के को उत्तपम के पेस्ट में पलट दें।
- अब ये पेस्ट उत्तपम बनाने के लिए रेडी है। इसे बनाने के लिए पैन को गरम करें और तेल डालें।
- बैटर को पैन पर डालें और ढंककर करीब दो मिनट तक पकाएं। जब ये अच्छे से पक जाएं तो पलट दें और एक मिनट तक पकाएं।
- बस इन्हें पैन से निकालकर प्लेट में डालें और हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
Tagsपालक उत्तपम रेसिपीspinach uttapam recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





