- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पालक खिचड़ी रेसिपी:...
लाइफ स्टाइल
पालक खिचड़ी रेसिपी: सर्दियों में फिट रहने के लिए बनाएं पालक खिचड़ी
Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 10:40 AM IST

x
पालक खिचड़ी रेसिपी: आज हम आपके लिए लाए हैं सर्दी के दिनों में अपने आप को फिट रखने के लिए पालक खिचड़ी बनाने की रेसिपी, जिसे आप आसानी से घर बैठे बनाकर खा सकते है।
सामग्री Ingredients
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून लहसुन पेस्ट
- कटा हुआ हरा पालक
- 1 कटा हुआ टमाटर
- 1/4 टेबलस्पून हींग
- नमक स्वादानुसार
- 1 कप अरहर दाल
- 1 कप धोया हुआ चावल
- 1 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
विधि Method
- पालक खिचड़ी बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गैस पर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा और लहसुन का पेस्ट डालकर भुनें।
- जीरा और लहसुन अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें पालक और टमाटर डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
- जब साग अच्छी तरह गल जाए, तो अरहर दाल और चावल डालें।
- चावल और दाल जब थोड़ा सा पक जाए, तो हल्दी पाउडर, नमक और पानी डालकर उसे तीन सीटी लगवाएं।
- जब खिचड़ी पक के तैयार हो जाए, तो उसे गैस से उतार लें और गर्म-गर्म सर्व करें।
Tagsपालक खिचड़ीसर्दियोंफिटपालक खिचड़ी Spinach KhichdiWinterFitSpinach Khichdi vजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





