- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मसालेदार टिंडा आपके...
लाइफ स्टाइल
मसालेदार टिंडा आपके खाने को देगा स्वादिष्ट स्वाद, रेसिपी
Kajal Dubey
28 March 2024 12:56 PM IST

x
लाइफ स्टाइल : हरी सब्जियों को आहार में जरूर शामिल करें ताकि शरीर को पोषण मिल सके। टिंडा की सब्जी तो आप सभी ने चखी ही होगी. लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मसालेदार टिंडा बनाने की रेसिपी जो आपके खाने को लजीज स्वाद देगी. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 500 ग्राम टिंडा (छिलकर बड़े टुकड़ों में काट लें)
- 3 प्याज और टमाटर का पेस्ट
- 5-6 लहसुन की कलियों का पेस्ट
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट -
आधा चम्मच जीरा पाउडर
- धनिया पाउडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1.5 बड़े चम्मच तेल
- 1/4 छोटी चम्मच हींग
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 तेज पत्ता
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि
- कुकर में तेल गरम करें, इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- इसमें प्याज का पेस्ट और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें.
- टमाटर का पेस्ट, सारे पिसे हुए मसाले और नमक डालकर तब तक भूनें जब तक कुकर तेल न छोड़ दे.
- कटे हुए टिंडे डालकर 1-2 मिनट तक भूनें.
- 1 कप पानी डालें और ढककर 2 सीटी आने तक पकाएं.
- आंच से उतार लें. कुकर को ठंडा होने दीजिये.
हरे धनिये से सजाकर परोसें.
Tagsmasaledar tinda recipereciperecipe in hindispecial recipeमसालादार टिंडा रेसिपीरेसिपीरेसिपी इन हिंदीस्पेशल रेसिपीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





