- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- spicy potato tikki:...
लाइफ स्टाइल
spicy potato tikki: शाम के नाश्ते में बनाएं चटपटी आलू टिक्की
Bharti Sahu 2
15 Sept 2024 10:53 AM IST

x
spicy potato tikki: ये रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है कुरकुरी टेस्टी आलू टिक्की।
सामग्री Ingredients-
-4 उबले हुए आलू
- 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
-1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1-2 हरी मिर्च
- 2-3 टेबलस्पून हरा धनिया
-1/2 टी स्पून जीरा पाउडर
-1/2 टी स्पून चाट मसाला
-1/4 टी स्पून हल्दी
-1/2 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
-2 टेबलस्पून पुदीना
-1/2 टी स्पून अमचूर
-तेल तलने के लिए
-नमक स्वादानुसार
तरीका Method
आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें। अब हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काटकर एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में कद्दूकस किए हुए आलू के साथ डाल दें। इसके बाद आलू में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुए इसमें जीरा पाउडर, अमचूर, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ धनिया और पुदीना डालकर मिलाएं।अब मिश्रण में 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर या चावल का आटा आलू के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर इसके बॉल्स तैयार करें और दोनों हथेलियों से दबाते हुए टिक्की की शेप दें। इसी तरह सारे मिश्रण से टिक्की बनाकर एक प्लेट में रखते जाएं। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें आलू टिक्की को डीप फ्राई करें। आप चाहें तो इसे तवे पर डालकर शैलो फ्राई भी कर सकते हैं। आलू टिक्की को सुनहरा कुरकुरा होने तक फ्राई करके एक प्लेट में उतार लें। आपकी टेस्टी आलू टिक्की बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सर्व करें।
Tagsspicy potato tikkiशामनाश्तेचटपटी आलू टिक्की spicy potato tikkieveningbreakfastspicy potato tikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





