लाइफ स्टाइल

बुजुर्गों के लिए खास योगासन

Rani Sahu
15 Sep 2022 11:05 AM GMT
बुजुर्गों के लिए खास योगासन
x
योग आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नियमित रूप से योगासन (Yogasana) आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
त्रिकोणासन - बुजुर्गों को नियमित रूप से त्रिकोणासन (trikonasana) करना चाहिए। इस आसन को बुजुर्ग आसानी से कर सकते हैं। इसे करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे पीठ के दर्द में आराम मिलता है। ये एसिडिटी से छुटकारा दिलाने का काम करता है।
शिशुआसन - शिशुआसन (baby seat) कमर की मसल्स को आराम देता है। ये आसन कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। ये पीठ के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है। इसे करने से गर्दन की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
भुजंगासन - इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन (circulation) बेहतर होता है। इसे करने से कमर और कंधों की मसल्स मजबूत होती है। ये आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। ये आसन हृदय को स्वस्थ रखता है।
ताड़ासन - ये आसन बहुत ही आसान और प्रभावी है। ये आसान पीठ दर्द की समस्या से राहत दिलाने का काम करता है। ये घुटनों के दर्द में आराम पहुंचाता है। इससे आपका पोस्चर भी बेहतर होता है
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story