- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- लीची प्रेमियों के लिए...
लाइफ स्टाइल
लीची प्रेमियों के लिए खास रेसिपी: घर पर आसानी से तैयार करें क्रीमी चीज़केक
nidhi
3 Jun 2026 2:19 PM IST

x
गर्मियों में घर पर बनाएं क्रीमी लीची चीज़केक
Lychee Cheesecake Recipe: गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और मीठे फलों की भरमार हो जाती है, लेकिन इन फलों में लीची का स्वाद सबसे अलग और स्पेशल माना जाता है. आमतौर पर लोग लीची को छीलकर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इससे बना कोई शानदार डेजर्ट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो अब समय है कुछ नया और रिफ्रेशिंग बनाने का. मशहूर शेफ संजीव कपूर की लीची चीजकेक रेसिपी एक ऐसा ही फ्यूजन डेजर्ट है जो स्वाद और क्रीमी टेक्सचर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. यह डिश न सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव है बल्कि खाने में भी बेहद लाजवाब है, जिसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. यह रेसिपी लगभग 4 लोगों के लिए है और इसे बनाने में थोड़ा समय लगता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.
लीची चीजकेक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
10 से 12 लीची, छिली और बीज निकाली हुई
कुछ फ्रेश पुदीने के पत्ते
एक तिहाई कप पिघला हुआ जिलेटिन
आधा कप कैस्टर शुगर
आधा कप क्रीम चीज
एक चौथाई कप कंडेन्स्ड मिल्क
2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
एक चौथाइ कप व्हिप्ड क्रीम
2 बड़े चम्मच पिघला हुआ जिलेटिन
3 से 4 डाइजेस्टिव बिस्किट
ये भी पढ़ें: बच्चों की सेहत से नो समझौता, घर पर बनाएं बाजार जैसी वाटरमेलन आइस कैंडी, स्वाद और हाइड्रेशन का डबल डोज
लीची चीजकेक बनाने की रेसिपी
लीची चीजकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक सिलिकॉन मोल्ड लें. अब इसमें कुछ पुदीने के पत्ते रखें और ऊपर लीची लगाएं. अब इसमें थोड़ा और पुदीना डाल दें ताकि खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाएं.
इसके बाद एक बाउल में पिघला हुआ जिलेटिन और कैस्टर शुगर मिलाएं और अच्छे से घोलें. जब शुगर पूरी तरह घुल जाए, तो इसे लीची वाले मोल्ड में डाल दें. अब इसे करीब 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने रखें.
अब एक बड़े बाउल में क्रीम चीज, कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और व्हिप्ड क्रीम डालकर अच्छे से फेंटें, ऐसा तबतक करते रहें जब तक स्मूद और क्रीमी मिश्रण तैयार न हो जाए.
अब इस तैयार मिक्स में पिघला हुआ जिलेटिन डालकर अच्छे से मिला लें ताकि टेक्सचर सेट हो सके.
अब इस चीजकेक मिक्स को सेट हो चुकी लीची लेयर के ऊपर धीरे-धीरे डालें और बराबर फैला दें.
इसके बाद डाइजेस्टिव बिस्किट्स को जिपलॉक बैग में डालकर बेलन से क्रश करें. इस क्रश को ऊपर से छिड़ककर हल्का दबा दें ताकि बेस बन जाए.
अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें ताकि यह पूरी तरह सेट हो जाए. सेट होने के बाद सावधानी से मोल्ड से निकालें, टुकड़ों में काटें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
Next Story





