- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्मियों की खास सौगात:...
लाइफ स्टाइल
गर्मियों की खास सौगात: जानिए आसान और टेस्टी अचार बनाने की विधि
Saba Naaz
14 Jun 2025 5:08 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : अचार खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। सर्दी हो या गर्मी अचार हर मौसम में खाया जाता है। गर्मियां अपने साथ सिर्फ आम, तरबूज और खीरे का मौसम नहीं लातीं बल्कि अचार बनाने का भी यह सबसे अच्छा समय होता है।
अचार बनाने के लिए सबसे जरूरी सामग्रियों में एक धूप भी है। धूप, कम नमी और मौसमी फलों व सब्जियों की भरमार के कारण गर्मियों में अचार बनाना सबसे उपयुक्त समय हो सकताा है। इस मौसम में अचार को जल्दी और लंबे समय तक टिकाऊ बनाने में मदद मिलती है।
हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपका अचार लंबे समय तक खराब न हो तो कुछ बातों का ध्यान रखें। अचार को सूखे बर्तन में साफ सुथरे हाथ से रखें। अचार को समय समय पर धूप में रखना न भूलें। जरूरत महसूस हो तो बीच-बीच में अचार में थोड़ा और तेल डालते रहें। इस लेख में गर्मियों में बनने वाले पांच तरह के स्वादिष्ट अचार की आसान रेसिपी बचाई जा रही है।
नींबू का अचार : गर्मियों में नींबू का अचार बनाया जा सकता है। नींबू का अचार बनाने में अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती है। मुख्य सामग्री नींबू के अलावा नमक और हल्दी चाहिए। नींबू के अचार बनाने के लिए जरूरी सामग्री और विधि नोट कर लें।
सामग्री : एक किलो पतले छिलके वाले नींबू
250 ग्राम नमक
दो चम्मच हल्दी
एक चम्मच काला नमक
दो चम्मच सौंफ और मेथी पाउडर
नींबू का अचार बनाने की विधि
नींबू को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। उसमें नमक, हल्दी, मसाले मिलाकर कांच के बर्तन में भरें। हर दिन धूप में रखें। 15 से 20 दिन में खट्टा और मसालेदार नींबू अचार तैयार हो जाएगा।
कच्चे आम का अचार आम गर्मियों का मौसमी फल है। सबसे ज्यादा आम की ही बहार बाजारों में देखने को मिलती है और आम का अचार गर्मियों में ही बनाया जा सकता है। आम का अचार बनाने के लिए सामग्री और विधि को लिख लें।
सामग्री : एक किलो कच्चे आम
100 ग्राम सौंफ
100 ग्राम मेथी दाना
एक चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च
200 मिली सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार
आम के अचार की विधि : आम को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें। इसका छिलका उतारने की जरूरत नहीं है। अब कटे हुए आम में मसाले और नमक मिक्स करें। तेल को गर्म करके ठंडा कर लें और आम में डाल दें। साफ बर्तन या जार में भरें और धूप में 10 दिन रखें।
करौंदा-लहसुन अचार
आप घर पर करौंदा और लहसुन का अचार पर आसानी से बना सकते हैं। इसे तैयार होने में वक्त भी कम लगता है। करौंदे और लहसुन का अचार बनाने के लिए आपको कुछ गिनी चुनी सामग्री चाहिए, जैसे
500 ग्राम करौंदा
100 ग्राम लहसुन की कलियां
एक चम्मच मेथी दाना, हल्दी
आधा कप सरसों का तेल
करौंदा-लहसुन का अचार बनाने की विधि
करौंदा और लहसुन का अचार बनाने के लिए दोनों को साफ करके इन में मसाले डालें। ऊपर से तेल डालकर चार से पांच दिन धू में रख दें। यह अचार खट्टा- तीखा और यूनिक स्वाद देता है।
हरी मिर्च का अचार : बहुत से लोगों को हरी मिर्च का अचार काफी पसंद होता है लेकिन बाजार वाले मिर्च के अचार में खट्टास और कड़वाहट दोनों ही प्राकृतिक नहीं होती है। इसलिए घर पर हरी मिर्च का अचार कम सामग्री और कम वक्त में आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री : 250 ग्राम मोटी हरी मिर्च
दो चम्मच राई और सौंफ
एक चम्मच आमचूर पाउडर
आधा कप सरसों का तेल
नमक, हल्दी
मिर्च का अचार कैसे बनाएं ? अचार बनाने के लिए ताजी हरी मिर्च को धोकर अच्छे से पानी सुखा लें। उसके बाद मिर्च को बीच में से चीरा लगा लें। अब सभी मसाले कटी हुई मिर्च में भरे। ऊपर से तेल में डालकर मिक्स करें। मिर्च के अचार को एक हफ्ते धूप में रखने के बाद मिर्च नरम हो जाएगी और अचार तैयार हो जाएगा।
मिक्स वेजिटेबल अचार
कई सब्जियों को मिलाकर स्वादिष्ट और पौष्टिक अचार घर पर बनाने की आसान विधि यहां बताई जा रही है, साथ ही सामग्री भी एकत्र कर लें।
सामग्री : गाजर, गोभी, शलजम, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च
दो चम्मच राई पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च, हल्दी
एक कप सरसों का तेल
सिरका और नमक
मिक्स अचार की रेसिपी : सभी सब्जियों को उबालकर सुखा लें। अब इसमें मसालों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर सिरका डालें और तेल गर्म करके मिलाएं। साफ बर्तन में चार-पांच दिन के लिए रख दें। अचार बनकर तैयार हो जाएगा।
Tagsगर्मियोंखाससौगातआसाटेस्टीअचारविधिSummerSpecialGiftAsaTastyPickleRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





