लाइफ स्टाइल

लड़कों के लिए स्पेशल फेस पैक, मुहांसों के दाग-धब्बे होंगे दूर

Kiran
26 July 2023 2:53 PM GMT
लड़कों के लिए स्पेशल फेस पैक, मुहांसों के दाग-धब्बे होंगे दूर
x
अक्सर देखा जाता हैं कि लड़के अपनी चहरे का ख्याल रखने के लिए लड़कियों के ब्यूटी टिप्स अपनाते हैं जो कि कारगर साबित नहीं हो पाते हैं। दरअसल, लड़कों की त्वचा लड़कियों से बहुत अलग होती हैं और इसके लिए ब्यूटी टिप्स भी अलग ही अपनाए जाते हैं। ऐसे में आज हम लड़कों के लिए बना एक स्पेशल फेस पैक लेकर आए है जो मुहांसों के दाग-धब्बे दूर करने में मदद करता हैं। तो आइये जानते है इस फेस पैक को बनाने और इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 आलू
- 1 नींबू
- 4 बूंद बादाम तेल
फेसपैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
- सबसे पहले आलू के छिलके को साफ कर लें।
- आलू को छोटे-छोटे भागों में काटकर स्क्वीजर के जरिए इसका जूस निकाल लें। ध्यान दें कि आलू का जूस कम से कम एक चम्मच तक जरूर होना चाहिए।
- अब नींबू को काटकर स्क्विजर के जरिए इसका भी रस निकालें।
- अब एक कटोरी लें और आलू और नींबू के रस को मिलाएं।
- अब इसमें बादाम तेल मिलाकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और इसे हल्के हाथों स्क्रब करें।
- इसे 2 मिनट तक चेहरे पर यूं ही लगा रहने दें।
- अब हल्के हाथों स्क्रब करते हुए पानी से अपने चेहरे को धो लें।
- आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
Next Story