- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- शुगर के मरीजों के लिए...
लाइफ स्टाइल
शुगर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन
Ritisha Jaiswal
12 March 2021 12:49 PM IST

x
शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट है सोयाबीन जिसका इस्तेमाल सब्जी, परांठे, दूध और कटलेट के रूप में किया जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट है सोयाबीन जिसका इस्तेमाल सब्जी, परांठे, दूध और कटलेट के रूप में किया जाता है। सोयाबीन पोषक तत्वों का खज़ाना है इसमें प्रोटीन, मिनरल्स के अलावा, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स और विटमिन ए की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। सोयाबीन से कई बीमारियों और इंफेक्शन का इलाज किया जा सका है। सोयाबीन से तेल, दूध और टोफू बनाया जाता है। सोयाबीन महिलाओं की हेल्थ के लिए बेस्ट है। ये महिलाओं की हड्डियों को मजबूत करता है साथ ही पीरियड्स के समय होने वाली समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। आइए जानते हैं कि सोयाबीन खाने के कौन-कौन से फायदे है।
सोयाबीन के फायदे
हड्डियों को मजबूत करता है:
सोयाबीन में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
पीरियड के दर्द से निजात दिलाता है:
पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द, सर दर्द, कमजोरी, बदन में दर्द या मूंड स्विंग जैसी समस्याएं होती हैं तो सोयाबीन का सेवन करें।
दिल को सेहतमंद रखता है सोयाबीन:
सोयाबीन का सेवन करने से दिल संबंधित रोगों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों के अनुसार जो लोग दिल के रोग से परेशान हैं उनके खून में वसा की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर के लिए फायदेमंद वसा एचडीएल का स्तर कम हो जाता है। सोयाबीन में करीब 22 प्रतिशत तक ऐसी वसा होती हैं जो दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद है। सोयाबीन में लेसीथीन नामक पदार्थ पाया जाता है, जिससे दिल की नलियों में कोलेस्ट्रोल जमने से बचाया जा सकता है।
शुगर के मरीजों के लिए है फायदेमंद:
सोयाबीन ब्लड में ग्लूकोस का स्तर कम करता है। शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है:
सोयाबीन हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है। डॉक्टरों के अनुसार पोटेशियम युक्त आहारों का सेवन करने से शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकल सकता है। इसलिए जिन लोगों का बीपी हाई रहता है उन्हें भुने हुए सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।
बॉडी का विकास करता है
शारीरिक विकास के लिए भी सोयाबीन को काफी अच्छा माना गया है। ये मांसपेशियों, बाल, नाखूनों का विकास करता है। जो व्यक्ति सोयाबीन का सेवन नियमित तौर पर करता है उसके फेफड़े स्वस्थ होने के साथ शरीर के अतिरिक्त हिस्सों की भी रचना हो सकती है।
दिमाग को तेज़ करता है
सोयाबीन का सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। ये दिमाग का विकास करने में मदद करता है।
सोयाबीन के साइड इफेक्ट
सोयाबीन का अत्याधिक सेवन आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को सोयाबीन के दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मन मचला, सर में दर्द या चक्कर आने जैसी समस्या हो सकती है।सोयाबीन का सेवन करने से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी बिगड़ सकती है। सोयाबीन का सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा भी कम हो जाती है।
Next Story





