लाइफ स्टाइल

नॉनवेज की तरह दिखने वाली उत्तर भारत की मशहूर वेजिटेरियन डिश सोया चाप करी

Kajal Dubey
18 Aug 2023 4:46 PM GMT
नॉनवेज की तरह दिखने वाली उत्तर भारत की मशहूर वेजिटेरियन डिश सोया चाप करी
x
कई लोग अपने आहार में सोयाबीन को हमेशा शामिल करना पसंद करते हैं जो कि प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए नॉनवेज की तरह दिखने वाली उत्तर भारत की मशहूर वेजिटेरियन डिश सोया चाप करी बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो आपको बेहतरीन स्वाद देगी। इसका लजीज स्वाद आपको दीवाना बना देगा।
आवश्यक सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- 4 सोया चाप स्टिक
- 1 तेजपत्ता
- 1 टी स्पून जीरा
- 2 टेबल स्पून प्याज का पेस्ट
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 कप पानी
- 1 कप टमाटर का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून हरा धनिया
- एक चुटकी कसूरी मेथी
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- 1/2 कप क्रीम
बनाने की वि​धि
एक पैन में तेल डालें और इसमें सोया चाप स्टिक डाल दें। इन्हें हल्का ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। सोया चाप स्टिक को तलने के बाद बाहर निकाल लें और अब बचे हुए तेल में तेजपत्ता, जीरा और प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। हल्का सा भूनने के बाद इसमें नमक और हल्दी डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं और इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर इसमें पानी डालें।
अब इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और ग्रेवी को धीमी आंच पर पकाएं। हरा धनिया और कसूरी मेथी के साथ इसमें गर्म मसाला मिक्स करें। इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें क्रीम डालें और एकबार फिर अच्छे से मिक्स करें। इसमें अब फ्राई की हुई सोया चाप स्टिक डालकर थोड़ी देर पकाएं। क्रीम से गार्निश करके सर्व करें।
Next Story