लाइफ स्टाइल

दक्षिण भारत के प्रसिद्द 'करेला चिप्स', चावल के साथ ले इसका मजा

Kajal Dubey
22 Aug 2023 11:49 AM GMT
दक्षिण भारत के प्रसिद्द करेला चिप्स, चावल के साथ ले इसका मजा
x
आपने कई बार दाल-चावल के साथ भुजिया या पकौड़े का मजा तो लिया ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत में दाल-चावल के साथ करेला चिप्स का लुत्फ़ उठाया जाता है। अगर आप भी करेला चिप्स का मजा लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको करेला चिप्स बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- 250 ग्राम करेले
- एक बड़ा चम्मच धनियापत्ती, बारीक काट लें
- एक छोटा चम्मच नमक
- एक छोटा चम्मच अमचूर
- एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- एक बड़ा चम्मच चावल का आटा
- एक बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर
- दो बड़ा चम्मच बेसन
- तीन बड़ा चम्मच
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले करेले को पतले-पतले स्लाइस में काट लें।
- एक बर्तन में 3 गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच नमक डालकर घोल लें और इसमें करेले के स्लाइस डाल दें। इसे 20 मिनट तक ऐसे रहने दें।
- तय समय बाद करेले के टुकड़ों को हथेलियों से दबाकर पानी निकाल दें। या फिर पतले कपड़े में रखकर छान लें।
- इसके बाद करेले को एक बर्तन में करेले रखें। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनियापत्ती, अमचूर, कॉर्न फ्लोर, नमक, चावल का आटा और बेसन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए तेज आंच पर रखें।
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें करेले के चिप्स डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें।
- अगर तेल की जरूरत लगे तो और ले लें।
- करेले चिप्स को एक प्लेट पर निकाल लें और धनियापत्ती छिड़कर रोटी के साथ मजे से खाएं।
Next Story