लाइफ स्टाइल

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा से सीखें कुर्ते के साथ दुपट्टा लेने का तरीका

Ritik Patel
20 Jun 2024 1:12 PM GMT
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा से सीखें कुर्ते के साथ दुपट्टा लेने का तरीका
x

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा से सीखें कुर्ते के साथ दुपट्टा लेने का तरीका ,सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हैं और फैंस उनके ब्राइडल लुक का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, सोनाक्षी अक्सर अपने देसी लुक से लोगों को Impressकर लेती हैं और उनका दुपट्टा लेने का स्टाइल काफी यूनिक है। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में हैं, वजह है उनकी शादी। फैंस सोनाक्षी के दुल्हनिया वाले लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे अगर सोनाक्षी सिन्हा के फैशन सेंस को देखें तो उनके लुक्स हैवी गर्ल्स को परफेक्ट स्टाइल इंस्पिरेशन देते हैं। अक्सर वो ऐसे कपड़ों में नजर आती हैं। जिसे आसानी से कॉपी किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आपकी बाजुएं हैवी और बस्ट एरिया फैटी है तो सोनाक्षी सिन्हा की तरह दुपट्टे को कैरी करें। कुर्ते या लहंगे के साथ दुपट्टा लेने का ये अंदाज काफी ग्रेसफुल और क्लासी दिखता है।

कंधे पर यूं रखें दुपट्टा- अगर आपकी बाजुएं हैवी हैं या फिर आपका overall body weight थोड़ा ज्यादा है तो स्मार्ट तरीके से बाजुओं को हाइड कर सकती हैं। सोनाक्षी सिन्हा अक्सर कुर्ते या लहंगे के साथ दुपट्टे को इस तरह से कैरी करती हैं, कैरी करें दुपट्टा- दुपट्टे को पीछे की तरफ से लेकर दोनों कंधों पर रखें और कोहनी के पास लाकर समेट लें। इस तरह से दुपट्टे को सेट करने के लिए शोल्डर पर पिन भी लगा सकती हैं। इससे ना केवल आप आसानी से दुपट्टा कैरी कर लेंगी बल्कि बार-बार संभालने का भी झंझट नहीं रह जाएगा। साथ ही हैवी एंब्रायडरी वाले दुपट्टे का पूरा लुक देखने को मिलेगा। अगर आपने बैकलेस कुर्ता या चोली पहनना चाहती हैं तो दुपट्टे को रखकर Comfortफील करेंगी और आपकी बैकलेस चोली आसानी से नजर भी आएगी।


नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

Next Story