लाइफ स्टाइल

नए घर के गार्डन और बालकनी सजाने के कुछ आसान हैक्स

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 9:04 AM GMT
नए घर के गार्डन और बालकनी सजाने के कुछ आसान हैक्स
x
बालकनी सजाने के कुछ आसान हैक्स
गार्डनिंग का ट्रेंड आजकल काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप भी अपने नए घर के गार्डन और बालकनी को सजाने का सोच रही हैं तो इसके लिए आपको अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने नए घर के गार्डन और बालकनी को कुछ खास तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे लगाने की भी जरूरत नहीं हैं।
लगाएं ग्रीन ग्रास
बालकनी की सजावट करने के लिए आपको अपने घर में ग्रीन ग्रास लगाना होगा। अगर आप अपने घर के बालकनी में ग्रीन ग्रास लगाती हैं तो यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। इसके बाद आपको बालकनी में कुर्सी भी लगाने की जरूरत नहीं हैं। आप यहां डेली शाम में चाय का मजा ले सकती हैं।
हैंगिंग प्लांट्स लगाएं
बालकनी की सजावट के लिए आप चाहे तो हैंगिंग प्लांट्स भी लगा सकती हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होते हैं। इसके साथ ही यह आपकी बालकनी में काफी जगह भी बनाते हैं। मनी प्लांट जैसी चीजें आपको अपने गार्डन में लगाना चाहिए यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगते हैं। (गार्डन को सजाने के कुछ आसान टिप्स)
छोटे गार्डन की सजावट
अगर आपके नए घर में छोटे सी जगह गार्डन की हैं तो आप इसे काफी जबरदस्त तरीके से सजा सकती हैं। इसके लिए आपको छोटे- छोटे 2 चेयर टेबल की जरूरत होगी। इसे अच्छे तरीके से गार्डन के बीच में रखें। इसके बाद आप अपने इस गार्डन में हैंगिंग प्लांट्स भी लगा सकती हैं। इससे जगह काफी बचेगा। इसके बाद आप अपने इस गार्डन में फूलों के पेड़ लगाएं जो कि उगने के बाद काफी ज्यादा खूबसूरत लगें।
Next Story