लाइफ स्टाइल

नहीं बनती है सॉफ्ट और स्पंजी इडली, तो इन टिप्स को करें फॉलो

SANTOSI TANDI
4 Aug 2023 1:48 PM GMT
नहीं बनती है सॉफ्ट और स्पंजी इडली, तो इन टिप्स को करें फॉलो
x
तो इन टिप्स को करें फॉलो
सुबह का ब्रेकफास्ट हो या शाम का नाश्ता गरमा गरम इडली सांभर और नारियल की चटनी मिल जाए तो दिन बन जाता है। इडली बिना तेल और फ्राई किए हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए परफेक्ट डिश है। आमतौर पर इसे साउथ इंडिया में खाया जाता है, लेकिन इसका चलन धीरे-धीरे पूरे भारत में फैल गया है। जिन्हें इडली बनाने आता है वह तो आसानी से इडली बनाती हैं, लेकिन जिनसे इडली परफेक्ट नहीं बन पाता है उनके कई सवाल होते हैं कि इडली को स्पंजी और सॉफ्ट कैसे बनाएं तो चलिए आपके इन सवालों का जवाब दें।
स्पंजी और सॉफ्ट इडली बनाने के लिए पांच आसान टिप्स
ईनो मिलाएं
आमतौर पर लोग इडली के चावल, दाल और रवा वाले बैटर में बेकिंग सोडा मिलाएं ताकि इडली बनाते वक्त ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनें। ईनो में चीजों को जल्दी फर्मंटेड करने के गुण होते हैं इसलिए आधा से एक पैकेट ग्रीन कलर के प्लेन ईनो को बैटर में मिक्स करें।
देर तर फर्मंटेड होने दें
इडली को सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए ठंड या बारिश के दिनों में ज्यादा समय तक खमीर (खमीर को रीयूज कैसे करें) उठने के लिए रखें। साथ ही, गर्मी के दिनों में ज्यादा देर तक खमीर न आने दें। तापमान अधिक होने के कारण गर्मियों में बेटर में जल्दी खमीर आते हैं।
पोहा मिलाएं
एक्स्ट्रा सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाने के लिए एक कटोरी पोहा को भिगोकर बैटर में पीसकर मिलाएं। पोहा (पोहा मसाला) का उपयोग यदि आप इडली और डोसा के बैटर में करते हैं तो डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं और इडली स्पंजी और सॉफ्ट बनते हैं।
रवा और दाल के रेशियो पर ध्यान दें
रवा, दाल और चावल के रेशियो पर खास ध्यान दें यदि आप इसमें से किसी को भी कम या ज्यादा करते हैं, तो इडली तो बन जाएंगे लेकिन अच्छे से फूलेंगे नहीं साथ ही, सॉफ्ट और स्पंजी भी नहीं बन पाएंगे।
दही मिलाएं
दही मिलाने से भी खमीर अच्छे से आते हैं। जितना ज्यादा और अच्छा खमीर आता है उतना ही इडली सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं। दही आप अपने हिसाब से डालें, यदि आप खट्टा खाना पसंद करते हैं तो खट्टी दही का उपयोग करें, वहीं यदि खट्टा नहीं खाते हैं तो मीठे और ताजे दही का उपयोग करें (बाजार जैसी दही कैसे बनाएं)।
इन टिप्स की मदद से आप परफेक्ट स्पंजी और सॉफ्ट इडली बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story