लाइफ स्टाइल

snacks : चावल के आटे से बनाएं स्वादिष्ट स्नैक्स

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 9:42 AM IST
snacks : चावल के आटे से बनाएं स्वादिष्ट स्नैक्स
x
snacks : आज हम आपको बताने जा रहे हैं चावल के आटे से बने 2 टेस्टी स्नैक्स की रेसिपी जिन्हें खाकर आपका दिल चाहेगा कि बार-बार खाएं। तो आइए जानते हैं इन स्नैक्स की रेसिपी।
क्रिस्पी राइस फिंगर
सामग्री
नारियल का बुरा- 1/2 कप
जीरा- 1/2 चम्मच
लहसुन- 3 कली
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
पानी- 4 कप
नमक- स्वादानुसार
चावल के आटा- 1 कप
तेल- 1 चम्मच
विधि
सबसे पहले मिक्सी में नारियल का बुरा(नारियल की रेसिपीज आप भी करें ट्राई), जीरा, लहसुन, लाल मिर्च और 2 कप पानी डालकर इनका पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में इस पेस्ट की डालें और इनमें 2 कप पानी, नमक मिलाकर अच्छे से पका लें।
अब इसमें चावल के आटा डाल दें और इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
अब गैस बन्द कर दें और उसमें तेल डालकर बेटर से अच्छा डो तैयार कर लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है डो से छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे कुरकुरे की तरह शेप दे दें।
ऐसे ही सारे आटे से बना लें और तेल में तल दें।
लीजिए तैयार हैं आपके क्रिस्पी राइस फिंगर|
Next Story