लाइफ स्टाइल

Sleeping pill: नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है ये एक घरेलू नुस्खा

Raj Preet
12 Jun 2024 12:35 PM GMT
Sleeping pill: नींद की गोली से भी ज्यादा असरदार है ये एक घरेलू नुस्खा
x
Lifestyle: अच्छी सुबह के लिए रात को गहरी नींद deep sleep लेना बेहद जरुरी है लेकिन आज कल तनाव और जिम्मेदारियों के चलते लोगों को नींद न आने की समस्या होने लगी है। भरपूर नींद न लेने की वजह से आप पूरा दिन थका-थका और बीमार महसूस करते है। ऐसे में नींद की गोलियों का सेवन शुरू कर देते है। ऐसे में अगर आप भी अगर गहरी नींद के लिए गोलियों का सेवन करते हैं तो एक आयुर्वेदिक उपाय आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी बूटियां मौजूद हैं, जिनके सेवन से बड़ी से बड़ी समस्या को भी दूर किया जा सकता है। ऐसा ही एक उपाय आपको अच्छी नींद ला सकता है। आज हम अपने इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने जा रहे है। इस आर्टिकल में बताया गया घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है...
नींद के लिए घरेलू नुस्खा
अश्वगंधा और सर्पगंधा इन दोनों की मदद से अनिद्रा की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। इन दोनों का इस्तेमाल मुख्यतौर पर आयुर्वेद में किया जाता है। वहीं इनका इस्तेमाल और भी कई बिमारियों को दूर करने में किया जा सकता है। तो चलिए आइए जानते है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है -
- सबसे पहले अश्वगंधा और सर्पगंधा के पाउडर को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं।
- रोज रात को सोने से पहले एक गिलास पानी के साथ सेवन करें।
- ऐसा करने से गहरी नींद आएगी।
अश्वगंधा
बता दें कि अश्वगंधा शारीरिक क्षमता और आरोग्यवृद्धि करता है। साथ ही यह तनाव, चिंता आदि को भी दूर करने में उपयोगी है। अश्वगंधा का वैज्ञानिक नाम विथानिया सोम्नीफेरा है और इसे विंटर चैरी और इंडियन गिनसेंग के नाम से जाना जाता है। यह आमतौर पर भारत और उत्तरी अफ्रीका में उगाया जाता है। अश्वगंधा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही यह कैंसर की रोकथाम में भी मदद करता है। कई स्टडीज में यह दावा किया जा चुका है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स की ग्रोथ और प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है। इसके अलावा अश्वगंधा पेट से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए अश्वगंधा, मिश्री और थोड़ी सोंठ को बराबर अनुपात में मिलाकर गर्म पानी के साथ लें। जरुरी बात अश्वगंधा का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। अत्यधिक सेवन से न सिर्फ उल्टियां हो सकती हैं बल्कि पेट गड़बड़ हो सकता है। लो ब्लड प्रेशर वाले लोग इसे न खाएं।
सर्पगंधा
सर्पगंधा भी अनिद्रा की समस्या को दूर करने में उपयोगी है। सर्पगंधा स्वाद में कड़ुआ, तीखा, कसैला होता है। सर्पगंधा की जड़ का प्रयोग रोगों में औषधि के रूप में किया जाता है। इसका प्रयोग मैनिया, ब्लडप्रेशर (रक्तचाप) आदि रोगों में भी किया जाता है। सर्पगंधा मासिक धर्म को ठीक करता है, पेशाब संबंधी रोगों में फायदेमंद है। सर्पगंधा बुखार को ठीक करता है। सर्पगंधा में एल्कलॉइड पाया जाता है, जिसके सेवन से पेट संबंधी विकार दूर हो जाते हैं। इसके लिए रोजाना सर्पगंधा पाउडर को पानी के साथ लें। इसके सेवन से कब्ज, बदहजमी, अपच और पेट की कृमि से निजात मिलता है। सर्पगंधा के अर्क का रस पीने से तनाव से निजात मिलता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो तनाव और अवसाद में फायदेमंद होते हैं
Next Story