- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- किडनी और लीवर के लिए...

x
हर व्यक्ति के लिए 24 घंटों में 7 से 8 घंटे की नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन क्या इस बात पर ध्यान दिया है कि सोते समय किस पोजिशन में सोना सेहत के लिए अच्छा होता है। हर व्यक्ति के सोने का अलग तरीका होता है कोई सीधे सोता है तो कोई पेट के बल। कोई दाएं करवट तो कोई बाएं करवट आदि। कम ही लोगों को पता होगा कि सही और पर्याप्त नींद नहीं मिलने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। हमारी सेहत पर उठने-बैठने से लेकर खान-पान का बहुत असर पड़ता है। जानते है बाईं करवट सोने के क्या फायदे हैं।
बाईं करवट सोने के फायदे-
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद- जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके लिए बाईं तरफ सोना लाभदायक होता है क्योंकि ऐसा करने से पीठ पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है। साथ ही उनके गर्भाशय और फीटस तक ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। इसके साथ ही होने वाले बच्चे की हेल्थ के लिए भी अच्छा है। बाईं करवट सोने से प्रेग्नेंसी में हाथ-पैरों की सूजन भी कम होती है। गर्भावस्था में चैन की नींद सो पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बाईं करवट सोना काफी आरामदायक रहता है।
किडनी और लीवर के लिए फायदेमंद- बाईं करवट सोने से बॉडी में मौजूद विषैले पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इसके साथ ही इससे लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता।
डाइजेशन में सुधार होता है- अगर आप बाईं करवट सोते हैं तो इससे अच्छी नींद आती है औऱ पेट से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है। इससे खाना भी सही तरीके से पचता है क्योंकि शरीर के बाईं ओर पाचन तंत्र होता है।
सीने की जलन और खट्टी डकारें दूर करें- अगर किसी को कब्ज, एसिडिटी और सीने की जलन की समस्या रहती है तो इस बाईं करवट सोने से बहुत लाभकारी होता है।
पीठ दर्द में आराम होता है- अगर किसी व्यक्ति की पीठ में दर्द की शिकायत है तो ऐसे में बाईं करवट सोना फायदेमंद रहता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story