लाइफ स्टाइल

Skin Tips: मुलायम त्वचा पाने के लिए इन 5 चीजों को जरूर अपनाये

Sanjna Verma
27 July 2024 4:59 PM IST
Skin Tips: मुलायम त्वचा पाने के लिए इन 5 चीजों को जरूर अपनाये
x
Skin Tips स्किन टिप्स: लड़कियों के साथ लड़के भी स्किन का ज्यादा ख्याल रखते हैं। लेकिन मार्केट के केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं। तो इन 5 घरेलू चीजों को अपने स्किन केयर प्रोडक्ट में शामिल कर सकते हैं। जिससे ना केवल स्किन में ग्लो नजर आएगा बल्कि स्किन बिल्कुल सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगी। तो चलिए जानें वो कौन सी 5 चीजें हैं जिन्हें स्किन पर लगाना अच्छा होता है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में बहुत मदद करता है। कैरियर ऑयल के साथ टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाकर लगाने या फेस पैक में मिलाकर लगाने से स्किन स्मूद होती है।
शहद
अगर स्किन की ड्राईनेस से परेशान रहते हैं और सॉफ्ट स्किन की चाह है तो Daily Routine में शहद को शामिल करें। शहद में नमक मिलाकर स्किन पर लगाने से ना केवल डेड स्किन बाहर निकलती है। बल्कि सॉफ्टनेस और स्मूदनेस भी मिलती है। आप चाहें तो ओटमील या बेसन में शहद को मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। जो स्किन को ग्लो देने में मदद करता है।
टमाटर और आटे का फेस पैक
बढ़ती उम्र में झाईंया, काले धब्बों से परेशान है। स्किन में खुरदुरापन दिख रहा है तो टमाटर के गूदे को गेहूं के आटे में मिलाकर फेस पैक बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर बीस मिनट छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से वॉश करें। स्किन के धब्बे दूर कर सॉफ्टनेस और ग्लो बढ़ाने में मदद करेगा टमाटर का फेस पैक।
बादाम का तेल
बादाम का तेल स्किन केयर के लिए जरूरी है। ये ना केवल स्किन में कोलेजन को बढ़ाता है जिसकी वजह से स्किन में खिंचाव बढ़ता है और स्किन ज्यादा सॉफ्ट नजर आती है। वहीं स्किन में मॉइश्चर भी बढ़ाता है।
एग व्हाइट
एग व्हाइट में नींबू का रस मिलाकर लगाने से स्किन पर जमा मैल और डेड स्किन आसानी से बाहर हो जाती है। जिसकी वजह से स्किन बिल्कुल सॉफ्ट और स्मूद हो जाती है। साथ ही ग्लो भी दिखने लगता है।
Next Story