लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips : त्वचा से जुड़ी समस्याओं से पाए छुटकारा, इस्तमाल करें ये 5 जड़ी -बूटियां

Tulsi Rao
28 Sept 2021 1:30 PM IST
Skin Care Tips : त्वचा से जुड़ी समस्याओं से पाए छुटकारा, इस्तमाल करें ये 5 जड़ी -बूटियां
x
स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरह के तरीके अपनाते हैं. लेकिन इसके बावजूद कुछ समय बाद परेशानी वापस आ जाती है. इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी- बूटियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। त्वचा हमारी शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा है. कोई भी मौमस हो, त्वचा का खास खयाल रखने की जरूरत होती है. अगर त्वचा की सही देखभाल नहीं की तो मुंहासे, ड्राईनेस, फाइन लाइंस, झुर्रियां समेत अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. त्वचा को ग्लोइंग और खूबसूरत रखने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं.

इन केमिकल प्रोडक्ट्स के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप त्वचा को कुदरती निखार देने चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें. ये त्वचा में निखार लाने के साथ- साथ स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है. आइए जानते हैं किन जड़ी – बूटियों की मदद से स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं.
नीम ( Neem)
नीम एक आयुर्वेदिक जड़ी -बूटी है जिसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं. नीम के पत्ते का इस्तेमाल स्किन इंफेक्शन, इरिटेशन और सूजन को कम करने में मदद करता है. स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए नीम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंफेक्शन को दूर रखने के लिए आप नींम वाले पानी का इस्तेमाल नहाने के लिए कर सकते हैं.
चंदन (Sandalwood)
चंदन में एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को ठंडक दिलाने में मदद करता है. इसमें एंटी एजिंग फॉर्मूला होता है जो त्वचा में झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करता है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो रैशेज, एक्ने को कम करने में मदद करता है और त्वचा को फ्लॉलेस बनाएं रखता है. हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है. साथ ही आपकी त्वचा पहले से ज्यादा खिली- खिली नजर आती है.
केसर (Saffron)
केसर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें कई तरह के विटामिन्स और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा की निखार को बढ़ाने का काम करता है. ये एंटी इंफ्लेमेटरी होती है जो त्वचा को राहत देते हैं. ये आपकी त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है. इसलिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है. केसर में एंटीफंगल गुण होते हैं जिसकी वजह से मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
हल्दी (Turmeric)
हल्दी का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए किया जा रह है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एक्ने, पिगमेंटेशन, एंजिंग के लक्षणों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. हल्दी में करक्यूमिन होता है जो त्वचा में ग्लो लाने में मदद करता है. इसके अलावा स्ट्रेच मार्क्स से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
तुलसी (Tulsi)
तुलसी में एंटी बैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है. तुलसी ब्लैकहेड्स, एक्ने और स्किन इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसमें विटामिन के और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता


Next Story