लाइफ स्टाइल

Skin Care Tips: रोज सुबह करें ये आसान काम, चेहरा रहेगा जवां

Bharti Sahu 2
13 Nov 2024 8:52 AM IST
Skin Care Tips: रोज सुबह करें ये  आसान काम, चेहरा रहेगा जवां
x
Skin Care Tips: डल त्वचा में नई जान डालने के लिए इसे अंदर से हेल्दी बनाने की जरूरत है. तो चलिए जान लेते हैं कि आप कैसे सुबह के कुछ कामों को करके त्वचा को अंदर से हेल्दी और नेचुरल ग्लोइंग बना सकते हैं |
सुबह उठकर करें ये एक काम
डेली रूटीन में रोजाना सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे. जिससे त्वचा का ग्लो तो बढ़ेगा ही, इसके अलावा सेहत को भी फायदा होगा और आप अपना वेट भी मेंटेन रख पाएंगे |
भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाएं
रोजाना सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए. ये न सिर्फ आपको भरपूर एनर्जी देने का काम करेंगे, बल्कि इससे त्वचा भी हेल्दी बनेगी. डेली रूटीन में तीन से चार बादाम, ब्राजील नट्स को शामिल करें.
डार्क चॉकलेट का करें सेवन
चॉकलेट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद रहती है साथ ही ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. रोजाना सुबह एक-दो छोटे टुकड़े डार्क चॉकलेट के खाने से त्वचा हेल्दी बनेगी. चाहें तो कॉफी में डार्क चॉकलेट मिलाई जा सकती है. इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स गुण त्वचा को यंग बनाए रखने में मदद करते हैं.
रोज करें एक्सरसाइज
स्किन को हेल्दी रखना है तो रोजाना एक्सरसाइज करना भी बहुत जरूरी रहता है. रूटीन में अगर इस आदत को अपना लिया जाए तो बढ़ती उम्र में भी शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहा जा सकता है तो वहीं चेहरे पर भी उम्र के लक्षण कम दिखाई देते हैं, इसलिए रोजाना हल्का-फुल्का वर्कआउट करना चाहिए या फिर योगा को रूटीन में शामिल करें|
Next Story