लाइफ स्टाइल

Skin Care: स्किन के लिए नेचुरल स्‍क्रबर की तरह काम करती हैं ये चीजें

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 6:43 AM IST
Skin Care:  स्किन के लिए नेचुरल स्‍क्रबर की तरह काम करती हैं ये  चीजें
x
Skin Care: स्किन Skinको प्रॉब्‍लम फ्री रखने के लिए जरूरी है कि आप इनका सही तरीके से देखभाल करें. देखभाल के दौरान जितना जरूरी इसकी नेचुरल मॉइश्‍चर को बनाए रखना है, समय-समय पर एक्‍सफोलिएशन भी काफी जरूरी है. इसके लिए अगर आप कैमिकल प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते हैं और नेचुरल स्क्रब्स को अपने स्किन केयर Skin Care में शामिल करना चाहते हैं तो इन 3 चीजों को अपने स्किन केयर रुटीन में जरूर शामिल करें|
चीनी Sugar- चीनी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है, जो त्वचा की डेड स्किन को हटाने में मदद करती है. यह स्किन को आसानी से सॉफ्ट और क्‍लीन भी करती है. इसका इस्‍तेमाल करने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच चीनी लें और इसे शहद या जैतून के तेल के साथ मिलाएं. अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में लगाएं और मसाज करें. 5-10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोकर क्‍लीन कर लें. इस स्क्रब को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं|
बेसन Gram Flour- बेसन का इस्‍तेमाल स्किनकेयर के रूप में बरसों से किया जाता रहा है. यह स्किन के लिए नेचुरल क्लींजर और स्क्रबर के रूप में काफी प्रचलित भी है. यह त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाता है और डीप क्‍लीनिंग में मदद करता है. इसे इस्‍तेमाल करने के लिए पहले 2-3 चम्मच बेसन लें और इसमें थोड़ा सा हल्दी और दूध मिलाएं. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. जब पेस्ट सूखनेल लगे तो हल्के हाथों से स्किन को स्क्रब करते हुए इसे धो लें|
Next Story