- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skin care: चेहरे पर से...
लाइफ स्टाइल
Skin care: चेहरे पर से झाइयों को दूर करने के लिए अपनाये ये नुस्खे
Sanjna Verma
26 July 2024 12:29 AM IST

x
Skin care त्वचा की देखभाल: चेहरे पर काले-भूरे रंग के धब्बे, जिन्हें पिग्मेंटेशन या झाई कहते हैं। काफी बुरे दिखते हैं। माना जाता है कि झाईंया समय के साथ ही खत्म होती है लेकिन अगर सही खानपान और कुछ नुस्खों की मदद ली जाए तो साफ सुथरी स्किन पाई जा सकती है। चेहरे पर झाईं निकलने के कई कारण हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी हार्मोंस की वजह से महिलाओं में झाईं निकलना काफी कॉमन है। इसके अलावा स्ट्रेस, विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड की कमी, जेनेटिक, गर्भनिरोधक गोलियां भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं। अगर चेहरे पर झाईंयों का बसेरा है तो रोजाना इन तीन कामों को करने से रंगत निखरने में मदद मिलेगी।
नीम का तेल
रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाना बहुत फायदेमंद होता है। ये skin पर हो रहे ब्लेमिशेज को दूर करने में मदद करता है। चेहरे पर अगर झाईंया हो रही हैं तो हर दिन नाभि में तेल लगाएं।
आप चाहें तो नीम के तेल की कुछ बूंदों को लेकर चेहरे पर मसाज भी कर सकती हैं। नीम का तेल लगाने से स्किन में मेलानिन कम कर देता है। जिससे वापस से नेचुरल रंगत पाने में मदद मिलती है।
लाल प्याज की मदद से दूर करें झाईंया
चेहरे पर अगर पिग्मेंटेशन हो रही है तो बस लाल प्याज को लें और छील लें। अब दो भाग में काटकर रख लें। इस ताजे कटे भाग को झाईं वाले हिस्से पर रगड़कर छोड़ दें। करीब दस-बीस मिनट बाद पानी से धो लें। या फिर, प्याज के रस निकालकर झाईयों पर लगाएं।
Next Story





