लाइफ स्टाइल

Skin Care: सेब है आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे

Sanjna Verma
6 July 2024 1:55 PM GMT
Skin Care: सेब है आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे
x
Skin Care: अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार में फलों को शामिल करना बहुत जरुरी है। फलों का सेवन शरीर को बीमारियों से बचाने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है। फलों में सेब को सबसे खास माना जाता है। ‘सेब’ शरीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन को भी कई तरीके से लाभ पहुंता है। यही कारण है कि इसका प्रयोग त्वता की खूबसूरती बनाने के लिए किया जाता है।आइए जानते हैं सेब स्किन (skin benefits of Apple)
के लिए कैसे काम करता है।
अच्छी स्किन के लिए क्यों लाभकारी है सेब?
अच्छी सेहत के साथ स्किन के लिए भी सेब के बहुत लाभ देखे गऐ हैं। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) की रिसर्च के मुताबिक, सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों जैसें फाइन लाइन्स या झुर्रियां से बचाए रखने में मददगार हैं । इसके साथ-साथ सेब स्किन की सूजन को कम करने और मुंहासों से बचाव में भी सहायता करता है। एंटी माइक्रोबियल गुण होने के कारण स्किन को
Bacterial
संक्रमण से बचाता है।
स्किन की सूजन कम करता है
अच्छी सेहत के लिए सेब खाने के लाभ तो सुने ही होंगे। इसके साथ ही सेब का इस्तेमाल स्किन से जुड़ी सूजन की परेशानी जैसे एक्जिमा (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली और सूजन) और पफीनेस में भी लाभकारी है। असल में, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन से जुड़ी इंफ्लेमेटरी परेशानियों में राहत पहुंचाने का कार्य आसानी से कर सकता है।
त्वचा में निखार लाता है
सेब का उपयोग ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए भी किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिसर्च में जिक्र मिलता है कि इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो एजिंग के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम करने और स्किन को चमकदार बनाने में सहायक हैं।
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
सेब एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होने के कारण बढ़ती उम्र के साथ स्किन से संबंधित होने वाली कई परेशानियां (जैसे चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस) से बचाव करने भी सहायता करता हैं।
मुंहासों को दूर करे
सेब का प्रयोग अच्छी स्किन को पाने के साथ-साथ मुंहासों की परेशानी से बचाव करने और इन्हे कम करने के लिए भी किया जाता है। सेब में विटामिन-सी पाया जाता है और जो मुंहासों को कम करने में सहायता करता है। साथ ही इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसो के कारण होने वाली सूजन को कम करने में सहायक हो सकता है।
स्किन के लिए कैसे करें सेब का प्रयोग जानिए-
सेब के रस का स्किन पर सीधे प्रयोग किया जा सकता है।
सेब के छिलके के पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके face pack की तरह लगाया जा सकता है।
आधे सेब को चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ते हुए क्लींजर की तरह प्रयोग किया जा सकता है।
सेब के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिक्स करके एप्पल फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है।
Next Story